February 13, 2026 5:50 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

लघु वेतन कर्मचारी संघ की मांग, चार सूत्रीय मांगें जल्द हो पूरी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग में काम करने वाले लघु वेतन कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

कई साल से लंबित पड़ी हैं मांगें : मंगलवार सुबह 11 बजे नारायणपुर कलेक्टोरेट पहुंचे कर्मचारियों ने कलेक्टर से मुलाकात की. इसके बाद चार सूत्रीय प्रमुख मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की गुहार लगाई. छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मंगलू राम उसेंडी ने बताया कि विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे हैं.लेकिन उनकी मांगें सालों से लंबित पड़ी हैं.

क्या है लघु कर्मचारी संघ की प्रमुख मांग ?

1. लंबे समय से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का युक्तियुक्तकरण और नियमित वेतनमान का लाभ
2. वर्ष 2021 में नियमित किए गए कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ
3. समान वेतनमान के अंतर्गत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को एक समान वेतनमान
4. 10 वर्ष से अधिक सेवा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल हैं

शासन-प्रशासन से बार-बार निवेदन करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हो रही है.मजबूरन आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इसी प्रकार से हमारी मांगों को अनदेखा किया गया तो आगामी समय में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का घेराव किया जाएगा- मंगलू उसेंडी, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ

शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान : वहीं लघु वेतन कर्मचारी संघ की संरक्षक कुंजन देहरी का कहना है उन्होंने अपनी मागों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया. शासन प्रशासन से निर्दिष्ट किया गया है कि हमारी समस्या जिला स्तर पर ही समाधान हो सकती है. लेकिन नारायणपुर आदिम जाति कल्याण विभाग ने मांगों पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

उग्र आंदोलन की चेतावनी : कुंजन देहरी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर हमने अब कलेक्टर से गुहार लगाई है.यदि अब भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं कर्मचारियों ने साफ किया कि यदि उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे आदिवासी विकास शाखा का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे. कर्मचारियों की मांगों को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button