April 3, 2026 10:24 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
उत्तरप्रदेश

मेरठ: रामभद्राचार्य की कथा समाप्त, टेंट हाउस को नहीं मिला पूरा पेमेंट, 42 लाख नहीं देने के आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित भामाशाह पार्क में आयोजित स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा 8 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर को समाप्त हो गई. शुरुआत में यह आयोजन रामभद्राचार्य की ओर से दिए गए बयानों के चलते सुर्खियों में रहा, लेकिन अब कथा समाप्त होने के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है. यह विवाद कथा से जुड़े भुगतान को लेकर है.

आयोजन के लिए टेंट और सजावट की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी AB क्रिएशन एक्टिविटी के मालिक अनुज अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कथा के दौरान उनकी कंपनी और महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी के बीच लगभग 87 लाख रुपये का अनुबंध तय हुआ था. अनुज के मुताबिक, इस अनुबंध के तहत उन्हें शुरुआत में 20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान कुछ और रकम का भुगतान किया गया, लेकिन अब भी करीब 42 लाख रुपये का भुगतान बकाया है.

बकाया राशि 42 लाख रुपये का भुगतान नहीं

अनुज अग्रवाल का आरोप है कि कथा समाप्त होने के बाद से लगातार बकाया राशि मांगने के बावजूद उन्हें न तो पैसा दिया गया और न ही फोन कॉल्स का कोई जवाब मिल रहा है. उनका कहना है कि महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी से सीधे यह अनुबंध तय हुआ था और इसी स्तर पर उन्हें पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए था. लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई.

अनुज ने यह भी बताया कि जब वे अपनी बकाया राशि की मांग करने महामंडलेश्वर जी के निवास स्थान पर पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया और उन्हें जबरन वहां से भगा दिया गया. कंपनी के मालिक का कहना है कि उन्होंने आयोजन के दौरान कई सप्लायर्स और कामगारों से सामान एवं सेवाएं ली थीं, जिनका भुगतान अब वह स्वयं करने की स्थिति में नहीं हैं.

मिल रहीं धमकियां

अनुज के मुताबिक, कई सप्लायर लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं और भुगतान की मांग कर रहे हैं. यह पूरा मामला उनके व्यवसाय और व्यक्तिगत सुरक्षा दोनों के लिए संकट बन गया है. अनुज अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने ईमानदारी से पूरा काम पूरा किया, लेकिन अब न केवल उनका पैसा अटका हुआ है, बल्कि वे लगातार मानसिक दबाव और धमकियों का सामना भी कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button