February 25, 2026 3:03 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

Punjab मुख्यमंत्री भगवंत मान का Tweet, अब हर रोज शाम 6 बजे…

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के चलते राज्य सरकार लगातार राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सक्रिय है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक पोस्ट सांझा कर राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया, यानी कि आंकड़े पेश किए गए हैं।

सीएम मान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पंजाब सरकार द्वारा विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाएगा क्योंकि पूरा पंजाब मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए वचनबद्ध हूं। वहीं सीएम मान ने ये भी जानकारी दी है कि पारदर्शिता बनाए रखने और लोगों को हर स्थिति से अवगत कराने के लिए इन स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को रोजाना शाम 6 बजे सार्वजनिक किया जाएगा।

जारी किए आंकड़े :

सीएम मान आंकड़ों की पोस्ट शेयर करके कहा कि, इन कैंपों के जरिए अब तक 2101 गांवों को कवर किया गया है, जहां लाखों की संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन कैंपों में कुल 14,23,95 मरीजों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 19,187 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, वहीं 4,544 मरीज दस्त और डायरिया से जूझ रहे हैं। इसके अलावा 22,118 लोग त्वचा संबंधी बीमारियों से और 10,304 लोग आंखों के संक्रमण की समस्या से ग्रस्त पाए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन सभी मरीजों का इलाज मौके पर ही किया गया ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button