February 24, 2026 3:42 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

2001 जया शेट्टी हत्याकांड: गैंगस्टर छोटा राजन की सजा पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटाई

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के जया शेट्टी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर छोटा राजन की सजा पर लगी रोक हटा दी है. आदेश में कहा गया कि अगर आरोपी अस्थायी जमानत या पैरोल पर है तो उसे सरेंडर करना होगा. कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट से सवाल पूछते हुए कहा कि चार मामलों में सजा मिलने के बावजूद सजा पर रोक क्यों लगाई गई? इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच का ने की.

दरअसल, 2001 के जया शेट्टी हत्याकांड मामले के आरोपी छोटा राजन को एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसकी सजा पर रोक लगा दी थी. सीबीआई ने छोटा राजन की जमानत और सजा निलंबन का कड़ा विरोध किया था और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

71 मामलों में से 47 के सबूत नहीं

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने बताया कि छोटा राजन के ऊपर लगाए गए अधिकतर मामलों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है. वकील ने स्पष्ट किया कि छोटा राजन पर 71 केस दर्ज है, लेकिन उनमें से 47 मामले ऐसे हैं जिनको लेकर कोई सबूत नहीं मिला है.

क्या था मामला?

जया शेट्टी मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालिक थीं. फोन के जरिए छोटा राजन जया शेट्टी से पैसों की मांग करता था, लेकिन जया शेट्टी ने उसे कोई पैसा नहीं दिया. जिसके बाद आरोपी ने साल 2001 में मुंबई के ग्रांट रोड पर जया शेट्टी पर फायरिंग करवाई और उसकी मौत हो गई. हालांकि धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी, लेकिन हत्या के दो महीने पहले ही जया शेट्टी केअनुरोध पर पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी और जिसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

आरोपी पिछले दस साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. इसे 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने डॉन छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

Related Articles

Back to top button