February 23, 2026 1:02 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सल वारदात, माओवादियों ने ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला

बीजापुर: बस्तर में सुरक्षा बलों के एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है. जिले के जांगला थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एक 36 साल के युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद बताया कि माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में इस हत्या को अंजाम दिया है.

माओवादियों ने कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला: बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह घटना जांगला के बेंचरम की है. यहां 36 साल के दसरू राम ओयाम की नक्सलियों ने हत्या की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और केस की जांच शुरू कर दी गई है.

माओवादियों ने ग्रामीण को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा है. मामले की जांच की जा रही है.जिले में अभी लगातार सर्चिंग अभियान जारी है- चंद्रकांत गवर्ना, एएसपी, बीजापुर

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया: बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया है. आगे की जांच के बाद इस केस में और कुछ कहा जा सकेगा.

दंतेवाड़ा में भी हुई युवक की हत्या: दंतेवाड़ा के अरनपुर में 16 सितंबर की देर रात को एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस को इस घटना में नक्सलियों पर शक है. दंतेवाड़ा एएसपी आरके वर्मा ने बताया है कि यह घटना नीलावाया गांव में हुई है. यहां एक युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स की टीम जांच कर रही है. इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

बस्तर में नक्सल हिंसा का ग्राफ: बस्तर पुलिस के मुताबिक इस साल बीजापुर सहित सात ज़िलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में 37 लोगों की जान जा चुकी है. 1 सितंबर को बीजापुर से पड़ोसी जिले सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button