March 6, 2026 2:59 pm
ब्रेकिंग
झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी...
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त

खैरागढ़  : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शिवा बुक’ ऑनलाइन सट्टा एप की नागपुर ब्रांच का भंडाफोड़ किया है। इस एप के माध्यम से देशभर में सट्टा रैकेट चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में सट्टा रैकेट से जुड़े छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक समेत कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सभी आरोपियों की पहचान क्षत्रपाल पटेल, निकुंज पन्ना, समीर बड़ा, धनंजय सिंह, चंद्रशेखर अहिरवार, डूमेश श्रीवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, 2.28 लाख रुपये बैंक खातों में, 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 8 आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाई-फाई राउटर और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर समेत करीब 7.5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल और थाना छुईखदान की टीम को शिवा बुक एप से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी की भनक लगी। पुलिस ने तत्काल तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर में दबिश दी। एक फ्लैट में मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा खिलाया जा रहा था। फ्लैट से आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जो ‘शिवा बुक’ एप पर देश के विभिन्न राज्यों में सट्टा संचालन कर रहे थे।

देशभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के तार पहले भी ‘महादेव बुक’ और ‘अन्ना रेड्डी’ जैसे बड़े रैकेट से जुड़े रहे हैं, जिनके लिंक दुबई तक पाए गए हैं। जांच में पाया गया है कि महादेव बुक, अन्ना रेड्डी, लोटस, शिवनाथ और अब शिवा बुक जैसे एप असल में एक ही सोर्स कोड और सर्वर से ऑपरेट होते हैं। शातिर ठग बस इन एप्स के नाम बदलकर अलग-अलग पहचान के साथ एक ही अवैध नेटवर्क को संचालित करते हैं। आसान भाषा में कहें तो यह ऑनलाइन सट्टा एक ही सोर्स कोड पर चलता है, बस सर्वर, नाम और लोगो बदलकर पुलिस और जनता को गुमराह कर नए ग्राहकों को फंसाते रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, शिवा बुक एप नेटवर्क का मुख्य संचालक दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता की संभावना है। पुलिस ने अपील की है कि लोग ऑनलाइन सट्टा और जुए से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क हवाला, ड्रग्स और बिटकॉइन के संदिग्ध लेनदेन में भी शामिल रहा है। खैरागढ़ पुलिस जब्त डेटा और बैंक डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या शिवा बुक एप का नेटवर्क महादेव बुक या अन्ना रेड्डी रैकेट से लिंक है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मुख्य संचालक दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता की संभावना है। पुलिस ने अपील की है कि लोग ऑनलाइन सट्टा और जुए से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button