February 24, 2026 10:58 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

फोन पर बात करते Bus चला रहा था ड्राइवर! हादसे में 4 लोगों की मौत, BJP विधायक की है ये Bus

इंदौर: इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे के पीछे बस की तेज रफ्तार और लापरवाही जिम्मेदार है। बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए।

कैसे हुआ हादसा

बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक, घटना धरमपुरी के पास रिंगनोदिया गांव की है। बस ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। बाइक पर महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी, बेटे जिगर (15) और तेजस (10) सवार थे। महेंद्र, जयश्री और जिगर की मौके पर मौत हो गई। घायल तेजस ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार स्पीड कम करने के लिए टोका, लेकिन उसने अनसुनी कर दी।

विधायक गोलू शुक्ला का बयान

विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि हादसे के समय बस खड़ी थी और उसमें सवारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि बाइक पीछे से आकर बस से टकराई होगी, क्योंकि उस समय तेज बारिश हो रही थी।

चाय की दुकान से परिवार पालते थे महेंद्र

वहीं मृतक महेंद्र सोलंकी के भांजे उमेश गौर ने पुलिस को बताया कि हादसा सामने से टक्कर होने की वजह से हुआ। उनके अनुसार, रिंगनोदिया के पास बस ने मामा महेंद्र की बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। तीन इमली इलाके के रहने वाले महेंद्र सोलंकी चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वे पत्नी और बच्चों के साथ बड़े भाई से मिलने गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button