February 28, 2026 4:57 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
पंजाब

बिजली बोर्ड घोटाला, विभाग ने की सख्त कार्रवाई

गोनियाना मंडी : गोनियाना बिजली बोर्ड में त्रिकोणीय जोड़ी द्वारा बड़े घोटाले को अंजाम दिए जाने की खबर के बाद आखिरकार विभाग हरकत में आ गया है। एक्स.ई.आई. साहिल गुप्ता की गवाही पर कई टीमों ने गोनियाना डिवीजन के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई संदिग्ध मीटर सील कर लैब भेजे गए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

सूत्रों के अनुसार पंजाब केसरी में खबर प्रकाशित होने के बाद एक्सियन साहिल गुप्ता ने तुरंत विशेष बैठक बुलाई और टीमों को मीटर चैकिंग में किसी भी तरह की कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए। नतीजतन टीमों ने घर-घर जाकर, बाज़ार और आस-पास के गांवों में दुकानों में मीटर चैक किए, जिसमें कई मीटर संदेह के घेरे में आए, जिन्हें उतारकर सील कर दिया गया और तुरंत लैब भेज दिया गया। लोगों के अनुसार विभाग द्वारा पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं लोग इस मामले में विजिलैंस जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button