February 22, 2026 12:20 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
झारखण्ड

झारखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत! पूरे हफ्ते मौसम रहेगा मेहरबान, न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की भारी बढ़ोतरी का अनुमान

रांची: ठंड की मार झेल रहे झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है. शीतलहर का कहर शांत पड़ने लगा है. दिन के वक्त पारा चढ़ने से गर्माहट महसूस होने लगी है. ठंड के मौसम में पहली बार अधिकतम पारा 30 डिग्री के पार जा पहुंचा है. न्यूनतम पारा में 3-5 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना जतायी गई है. इसके बावजूद कई जिले ऐसे हैं, जहां अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है. हालांकि धूप निकलते ही राहत है. हवा में बर्फीलापन काफी कम हो गया है.

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 19 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे कम पारा खूंटी में रिकॉर्ड हुआ है. यहां का पारा 5.1 डिग्री रहा है. कुछ दिन पहले तक खूंटी का तापमान 1.5 डिग्री तक चला गया था. खूंटी से सटे गुमला में 5.3 डिग्री और लोहरदगा में 6.3 डिग्री तापमान रहा है. वहीं बोकारो में 6.1 डिग्री पर चला गया है. ठंड की मार झेल रहे लातेहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है. यहां का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री पर पहुंच गया है. जबकि रांची में 8.4 और डाल्टनगंज में 6.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. चाईबासा में गर्मी की दस्तक के बीच न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री है.

अधिकतम तापमान का इजाफा

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक झारखंड के अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा है. चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री पर पहुंच गया है. ठंड के सीजन में पहली बार अधिकतम पारा 30.0 डिग्री से ऊपर गया है. इसके अलावा रांची में 26.6 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 28.8 डिग्री, बोकारो में 26.8 डिग्री, देवघर में 25.8 डिग्री, कोडरमा में 25.7 डिग्री, गुमला में 26.1 डिग्री, खूंटी में 27.8 डिग्री, लोहरदगा में 27.2 डिग्री, पाकुड़ में 27.7 डिग्री और सरायकेला में 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. सिर्फ हजारीबाग और लातेहार का अधिकतम पारा 25 डिग्री से फिलहाल नीचे है.

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही सोमवार से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम पारा में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इस दौरान सुबह के वक्त कहीं कहीं हल्के दर्जे का कोहरा दिखेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा.

Related Articles

Back to top button