February 12, 2026 12:01 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन, बलौदाबाजार जिले के 4 हजार 555 श्रमिकों को 2.50 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर

रायपुर: रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर श्रमिकों के लिए श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया. सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की. इस महासम्मेलन में बलौदाबाजार जिले के 4 हजार 555 श्रमिकों और उनके परिवारों को कई योजनाओं के तहत कुल 2 करोड़ 50 लाख 72 हजार 672 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई.

मृत श्रमिक के परिवार को मिला सहारा: महासम्मेलन में एक विशेष प्रकरण के तहत जिले के अपंजीकृत श्रमिक रहमत बेग, ग्राम पासीद, तहसील भाटापारा के निधन के बाद उनके नामिनी सुब्रत्त बी को मुख्यमंत्री ने स्वयं मंच से 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया.

श्रमिकों के लिए नई घोषणाएं: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिक कल्याण योजनाओं के दायरे को और मजबूत करने की घोषणा की. दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 1 लाख 50 हजार रुपए कर दी गई है.

योजनावार इतनी राशि ट्रांसफर की गई

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना : 106 हितग्राही – ₹21,20,000
  • मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना : 212 हितग्राही – ₹7,85,456
  • मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना : 298 हितग्राही – ₹10,31,216
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : 1599 हितग्राही – ₹32,45,000
  • मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : 65 हितग्राही – ₹3,56,500
  • निर्माण श्रमिक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना : 833 हितग्राही – ₹12,49,500
  • बच्चों के लिए मुफ्त गणवेश और पुस्तक-प्रतिलिपि योजना : 1374 हितग्राही – ₹18,45,000
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना : 5 हितग्राही – ₹5,00,000
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना : 32 हितग्राही – ₹32,00,000
  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना : 32 हितग्राही – ₹6,20,000

सम्मेलन में श्रमिकों की बड़ी भागीदारी: बलौदाबाजार जिले से लगभग 1000 श्रमिक महासम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान श्रम विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. इनमें श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम निरीक्षक आर.सी. कौशिक, श्रम उप निरीक्षक कोमल सिंह मरावी, अभय दुबे, श्रम कल्याण अधिकारी सत्यनारायण अंत, विरेन्द्र बोइरबश और कल्याण निरीक्षक कालिदेश दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button