February 12, 2026 2:17 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

निजी अस्पतालों की मोटी फीस से आज़ादी, हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक में मिल रहा फ्री इलाज

रायपुर: कहते हैं, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है. अगर हम मन से मजबूत हैं तो शरीर भी तंदुरुस्त होगा. लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में हमें डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है. हमारे शरीर के भीतर जन्मे मर्ज के हिसाब से डॉक्टर अपनी फीस वसूलते हैं. कुछ लोग ये फीस चुकाने में सक्षम होते हैं, कुछ चुकाने में असमर्थ भी रहते हैं. गरीब इंसान अपने मर्ज का इलाज अपनी हैसियत के मुताबिक कराता है. कई बार तो पैसे की तंगी के चलते अपने मर्ज को दरकिनार कर जिंदगी जीता रहता है. लेकिन अब ऐसे मरीजों का इलाज भी संभव है, वो भी फ्री ऑफ कॉस्ट.

खुल गया हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक

निजी अस्पतालों की मोटी फीस से आपको आजादी दिलाने के लिए रायपुर में हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक खुल चुका है. इस क्लीनिक में मरीजों का इलाज बिना पैसों के किया जा रहा है. यहां आने वाले मरीज दर्द से रोते हुए आते हैं, जब यहां से इलाज पूरा कराकर जाते हैं तो हंसते हुए डॉक्टरों को दुआएं देते जाते हैं.

रायपुर शहर में खुले हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लीनिक में प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. क्लीनिक में आपको एक्सपर्ट और बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलेंगे. यहां अनुभवी टीम के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इलाज के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता. जिस किसी को इस क्लीनिक के बारे में पता चल रहा है, वो जरुर यहां विजिट कर रहा है.

निजी अस्पतालों पर निर्भरता खत्म करने की सरकार की पहल

जिला प्रशासन, जिला अस्पताल और स्काई ग्रुप (CSR फंड) के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल द्वारा इस निःशुल्क हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम लोगों को निजी अस्पतालों की महंगी फीस से बचाना और सरकारी व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है.

एक ही छत के नीचे आधुनिक तरीके से पूरा इलाज संभव

हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक में फिजियोथेरेपी, मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग, योग, डाइट प्लान, एक्यूप्रेशर और होलिस्टिक उपचार जैसी सेवाएं एक साथ दी जा रही हैं. जिस इलाज और काउंसिलिंग के लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपए मरीजों को खर्च करने पड़ते थे, वही सेवाएं हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक में बिना फीस के मिल रही है, वो भी बिना किसी भीड़ भाड़ के.

प्राइवेट जैसी सुविधा, अनुभवी डॉक्टर के साथ

हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक में आपको ऐसी साफ सफाई मिलेगी कि आप दंग रह जाएंगे. साफ सुथरे वातावरण में अनुभवी डॉक्टरों से इलाज कराने का अलग अनुभव आपको यहां मिलेगा. यहां आने वाले मरीज खुद इस बात की तारीफ करते हैं.

मरीज बता रहे डॉक्टरों को भगवान

यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों ने बताया कि अबतक वो प्राइवेट क्लीनिकों में हजारों रुपए इलाज और सेहत के नाम पर फूंक चुके हैं, उनको इससे कोई फायदा नहीं मिला. उल्टे उनकी बीमारी बढ़ती चली गई. लेकिन जब से उनका इलाज यहां पर शुरू हुआ उनकी सेहत में जबरदस्त सुधार आया, पैसे भी बचे. कई मरीजों ने बताया कि वो यहां आने से पहले चलने फिरने में असमर्थ थे. लेकिन डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट टीम की बदौलत आज वो आसानी से चल पा रहे हैं.

डॉक्टरों का दावा

हेल्दी लाइफ स्टाइल क्लिनिक के डॉक्टर कहते हैं कि पहले यहां काफी कम संख्या में मरीज आ रहे थे. लेकिन अब धीरे धीरे मरीजों के आने की संख्या बढ़ रही है. सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि बाहर के जिलों से भी मरीज हमारे पास आ रहे हैं. डॉक्टर बताते हैं कि मरीज को जल्द और स्थायी आराम मिले इसके लिए वो काम करते हैं.

एक्यूप्रेशर और वेलनेस का असर

एक्यूपंक्चर एवं वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. अतीश कपिल ने बताया कि यहां सबसे अधिक मरीज एक्यूप्रेशर उपचार के लिए आ रहे हैं, उन्हें इससे अच्छा लाभ मिल रहा है.

फ्री डाइट काउंसलिंग

डाइटिशियन डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि लाइफस्टाइल में सुधार, खान-पान और सही डाइट की पूरी जानकारी यहां मुफ्त में दी जाती है.

योग की सुविधा

योगा एक्सपर्ट डॉ. निहारिका गौतम के अनुसार, बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ती बीमारियों से बचने के लिए योग बेहद जरूरी है, और यहां नियमित योग सत्रों से मरीजों को लाभ मिल रहा है.

रोटरी क्लब का उद्देश्य

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन बागरेचा ने बताया कि इस क्लिनिक का मकसद लोगों को बीमार पड़ने से पहले ही स्वस्थ रखना है. योग, फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर और न्यूट्रिशन जैसी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं. शुरुआती दौर में मरीज कम थे, लेकिन अब खासकर एक्यूप्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. क्लिनिक को और बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं.

Related Articles

Back to top button