रायपुर में ड्रग्स लेते युवाओं का वीडियो वायरल…पुलिस ने की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर

रायपुर: रायपुर में पुलिस और प्रशासन ड्रग्स के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वाले और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। रायपुर में सोशल मीडिया पर ड्रग्स का सेवन करते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर लगाया गया है, जबकि वीडियो में शामिल टीनएजरों की काउंसलिंग कर उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वायरल वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की टीम ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को चिन्हांकित कर पकड़ा। इनमें चार वयस्क युवक चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) शामिल हैं, जो रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।





