February 25, 2026 1:56 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

NSUI ने गजानंद इंस्टीट्यूट में की तालाबंदी, पैसे लेकर डिग्री बेचने का आरोप, डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर : रायपुर के सुंदर नगर स्थित गजानंद इंस्टीट्यूट में डिग्री बेचने के आरोप लगे हैं.जिसे लेकर रायपुर जिला एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने संस्थान की दीवारों पर कालिख पोतते हुए तालाबंदी की . इस दौरान तोड़फोड़ भी की. पीड़ित छात्र के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

छात्र ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप : इस मामले में छात्र ने शिकायत दी कि गजानंद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जगदीश बांधव ने धोखाधड़ी की है.डेढ़ साल पहले जगदीश बांधव ने एक लाख रुपए नकद लेकर डिग्री दिलाने का भरोसा दिया था.लेकिन डिग्री नहीं दी.जब छात्र ने पैसे वापस मांगे तो दो किस्तों में रकम वापसी की बात कही गई. लेकिन बाद में ना तो रकम लौटाई और ना ही डिग्री दी गई.वहीं छात्र को डराया धमकाया जाने लगा.

एनएसयूआई ने खोला मोर्चा : शिकायत के बाद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इंस्टीट्यूट पहुंचे. उन्होंने संस्थान में तालाबंदी कर दीवारों पर कालिख पोती और नारेबाजी की.

थाने में दर्ज हुई शिकायत : प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता पीड़ित छात्र के साथ डीडी नगर थाना पहुंचे और डायरेक्टर जगदीश बांधव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मौके पर प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह, आलोक सिंह, जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, जग्गा जांगड़े, सुहेल खान, भूपिंदर बुटर, रूपेंद्र, कृष लेमन, रिजवान खान, लक्की साहू, लिवो, खोमन, करण, जुबैर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button