रायपुर : सैम पित्रोदा के पाकिस्तान प्रेम वाले बयान के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है.पहले विधायक अजय चंद्राकर और अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने सैम पित्रोदा पर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सैम पित्रोदा जी को पाकिस्तान पसंद है तो बिल्कुल चले जाएं टिकट मैं करा दूंगा.
पाकिस्तान के हरकतों की इन्हें समझ ही नहीं : गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत ने कहां बिगाड़ा है, इनको ध्यान ही नहीं है. इन बातों का इनको विषय ही समझ नहीं आता. यह हमेशा उल्टा ही सोचते हैं. पाकिस्तान किस तरह का व्यवहार भारत के साथ रखता है. किस तरह से भारत के अधिकृत कश्मीर के भाग को अपने पास रखा हुआ है. किस तरह से आतंकवादी भेजता है. किस तरह से भारत के प्रति दुनिया भर में घूम घूमकर अपशब्द कहते हैं. इसको ये समझते ही नहीं है.
लेटर के बाद भी हो रही हत्याएं : नक्सलियों के लेटर और उनके वॉइस मैसेज को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के लेटर या पत्र के साथ ही वाइस की जांच करेंगे. इन सब बातों को लेकर मैं दो बातें कहना चाहता हूं. 15 अगस्त के डेट का वह पत्र है. अगर उस दिन नक्सलियों का मनोभाव बन गया था तो नक्सलियों ने शिक्षादूतों की हत्या क्यों की ? उसके बाद निर्दोष आम जनता को क्यों मारा गया. कल भी नक्सलियों ने आम जनता को मारा है. ये भी हो रहा है. अगर ये हो रहा है तो फिर आप उसको कैसे सत्य मानेंगे. कैसे आप इस बात को स्वीकारेंगे. इस तरह की चीज बंद होनी चाहिए.
नक्सली मुख्य धारा में जुड़ना चाहते हैं तो वह सिविलियन किलिंग बंद करें. इसके साथ ही इस बात की भी घोषणा करें कि जितने भी आईईडी लगा रखे हैं वह बस्तर की जमीन से हटा लिए जाएंगे. यह नक्सलियों को कहना चाहिए- विजय शर्मा,गृहमंत्री छग
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य है अच्छा शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये ईडी का मामला है. हम और आप यही कह सकते हैं देखिए आगे-आगे होता है क्या.वहीं मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य को लेकर भी विजय शर्मा ने बयान दिया.उन्होंने कहा कि इसका विरोध राहुल गांधी क्यों करते हैं. मैं तो खुद कवर्धा के लिए एसआईआर की मांग करता हूं. होना ही चाहिए. किस तरीके से लोग फॉर्म 6 का उपयोग करके अपना नाम जुड़वाया है. जहां भी नाम डुप्लीकेशन होता है उसको ठीक करने के लिए या कोई और संशोधन होना चाहिए. उसका चांस लोगों को देने के लिए यह नियमित प्रक्रिया है और यह होनी ही चाहिए. मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण का कार्य इस बार किया जा रहा है वह बहुत अच्छा है.