February 12, 2026 6:38 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

कांग्रेस को टॉनिक पामगढ़ से मिल रहा पदयात्रा से नहीं, राहुल लोकतंत्र भूलकर हाइड्रोजन बम लिए घूम रहे : अजय चंद्राकर

रायपुर : बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर हमला बोला है.अजय चंद्राकर ने सचिन पायलट की तीन दिवसीय वोट अधिकार यात्रा को फेल बताया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस को टॉनिक वोट अधिकार यात्रा से नहीं बल्कि पामगढ़ से मिल रहा है. ये बातें हम तब करेंगे जब छत्तीसगढ़ में एसआईआर शुरू होगा तब कांग्रेस जाकर बात करें. बिहार में वहां चुनाव हो रहे हैं. यह सब अप्रसांगिक विषय हैं. अप्रसांगिक नेता अप्रसांगिक पार्टी अप्रसांगिक विषय में बात करते हैं. इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

क्या कांग्रेसी बम लेकर घूम रहे हैं ?: राहुल गांधी ने कहा कि है हम हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे दीपक बैज भी कह रहे हैं कि हमारे पास भी कुछ बम है. तो हम छत्तीसगढ़ में बम फोड़ेंगे. इसको लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि जनता की अदालत में जाने के बजाए कांग्रेसियों को क्या आतंकवादी कहना चाहिए मुझे. लोकतंत्र छोड़कर बम लेकर घूम रहे हैं. आतंकवादी बोलना चाहिए क्या. वे लोकतांत्रिक भाषा में बात करें बम का डर दिखाकर धमकाने की बात बंद करें.

कांग्रेसी भूपेश बघेल की बात मानेंगे या सचिन पायलट की : कांग्रेस के एकजुट होने के संदेश को लेकर भी अजय चंद्राकर ने चुटकी ली. अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसी गांधी परिवार के अलावा किसी भी नेता का कोई संदेश नहीं मानते हैं.सचिन पायलट से बड़े कद के नेता तो भूपेश बघेल जी है.ऐसे में सचिन पायलट का कोई भी निर्देश नहीं माना जाएगा.

सैम पित्रोदा के बयान पर भी हमला : सैम पित्रोदा ने कहा है कि पाकिस्तान घर जैसा लगता है बांग्लादेश और नेपाल भी विदेश नहीं लगता. भारत को उनके साथ संबंध बनाना चाहिए. इसे लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसी टिप्पणी के कारण सैम पित्रोदा को एक बार कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया.अब उनको अमेरिका जाना था बैठक करने फिर उसको शामिल कर लिए, अब आपत्ति होगी उसको फिर निकाल दिया जाएगा. वो उनके पिता के चपरासी थे. भारत के नागरिक नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button