February 24, 2026 6:08 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्रः विरार स्टेशन पर काम में आई तेजी, स्लैब कास्टिंग शुरू, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 4 स्टेशनों में से एक

देश की पहली बुलेट ट्रेन से जुड़े मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है. महाराष्ट्र के विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन पर स्लैब कास्टिंग का काम भी शुरू हो गया है. यहां पर ट्रैक बिछाने के लिए 9 स्लैब में से पहला स्लैब भी लगा दिया गया है. इस रूट के लिए विरार महाराष्ट्र में पड़ने वाले 4 स्टेशनों में से एक स्टेशन है.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहले स्लैब की कास्टिंग का काम पूरा हो गया है. यहां पर कुल 9 स्लैब बनाए जाएंगे, जो स्टेशन पर ट्रैक बिछाने के लिए नींव का काम करेंगे. रेलवे ने इस स्लैब कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी और बताया कि पहाड़ी पर स्थित इस स्टेशन का डिजाइन पहाड़ी हवाओं के अनुरूप किया गया है.

2 लेवल पर तैयार हो रहा विरार स्टेशन

बुलेट ट्रेन के लिहाज से विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन को 2 लेवल के लिहाज से तैयार किया जाएगा. एक कॉनकोर्स लेवल तो दूसरा रेल लेवल के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी कुल लंबाई 425 मीटर है.

स्टेशन पर पहले स्लैब की लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 35.32 मीटर है, जिसकी मोटाई करीब 300 मिमी है. इस स्लैब के लिए 1,555 क्यूबिक मीटर कंक्रीट की जरूरत थी.

रेल कॉरिडोर में कुल बनेंगे 12 स्टेशन

हाल ही में, इस प्रोजेकट की पहली शिंकानसेन बुलेट ट्रेन (Shinkansen bullet train) जापान में ट्रायल फेस में प्रवेश कर गई है. भारत-जापान के आपसी सहयोग की मदद से जापान दो शिंकानसेन ट्रेन सेट देगा- एक E5 सीरीज से और एक E3 सीरीज से. इसे शुरुआती निरीक्षण और प्रदर्शन टेस्टिंग के लिए यूज किया जाएगा.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट एक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है जिस पर काम तेजी से चल रहा है. बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), ठाणे, विरार और बोईसर सहित 4 स्टेशन महाराष्ट्र की सीमा के तहत आएंगे. इस रेल कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन पड़ेंगे जिसमें 8 स्टेशन गुजरात में पड़ेंगे. 500 से अधि किलोमीटर वाले इस रूट पर 26.5 किलोमीटर की दूरी वसई तालुका के 21 गांवों और वसई विरार म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (Vasai Virar Municipal Corporation, VVMC) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 14 गांवों से होकर गुजरेगी.

Related Articles

Back to top button