February 12, 2026 6:29 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

कोरबा में हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, लकड़ी लेने गया था जंगल

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली. घटना रविवार की है. कटघोरा वन प्रभाग के अंतर्गत तनेरा गांव के पास 45 साल का धन सिंह पोर्ते जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला: वन परिक्षेत्र पसान के रेंजर मनीष सिंह ने हाथी के हमले में ग्रामीण के मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. रेंजर ने यह भी बताया कि मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है. मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई. बाकी के 5.75 लाख रुपये का मुआवजा देने की औपचारिकता पूरी की जा रही है.

कोरबा के पसान में घूम रहे 54 हाथी: वन परिक्षेत्र पसान के रेंजर ने बताया कि पसान क्षेत्र में लगभग 54 हाथी घूम रहे हैं. वन विभाग हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं. जंगल से लगे आसपास के गांव वालों को सतर्क किया जा रहा है. हाथी विचरण वाली जगहों पर गांव वालों को नहीं जाने की हिदायत दी गई है.

छत्तीसगढ़ में 5 साल में हाथियों के हमले से मौत: छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में हाथी मानव संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का विषय रहा है. सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर, धमतरी, गरियाबंद हाथी प्रभावित जिले हैं. वन विभाग के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राज्य में हाथियों के हमलों में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ में बीते 6 साल में 90 हाथियों की मौत: छत्तीसगढ़ वन विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 6 साल में कई कारणों से लगभग 90 हाथियों की मौत हुई है. जिनमें बीमारी, बिजली के झटके, एक्स्प्लोसिव चबाने की घटना शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button