March 6, 2026 8:31 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

धमतरी में बना साइंस पार्क लोगों के लिए खुला, सांसद रुप कुमारी चौधरी ने किया उदघाटन

धमतरी: गंगरेल में साइंस पार्क बनाया गया है जहां वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं. स्वचालित और इंटरैक्टिव उपकरणों के जरिए छात्र विज्ञान के रहस्य को यहां आसानी से समझ सकेंगे. शनिवार को इसका उद्दघाटन सांसद रुप कुमार चौधरी ने किया. शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में साइंस पार्क बड़ी भूमिका अदा करेगा.

साइंस पार्क लोगों के लिए खुला: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह विज्ञान वाटिका बच्चों के लिए ज्ञान हासिल करने का केंद्र बनेगी और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगी. सासंद ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के प्रयासों की सराहना की.

खेल खेल में जानिए विज्ञान के रहस्य: सांसद रुप कुमारी चौधरी ने कहा कि यह पार्क शैक्षणिक भ्रमण, अध्ययन यात्राओं और व्यवहारिक शिक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. यहां विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्र प्रत्यक्ष अनुभव से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक ढंग से समझ सकेंगे. इससे छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और इनोवेशन की भावना को बढ़ावा मिलेगा. सांसद ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की विज्ञान वाटिका.

साइंस पार्क की खासियत: साइंस पार्क में मुख्य रुप से गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा परिवर्तन, लीवर, पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं. विद्यार्थी इन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विज्ञान की मूल अवधारणाओं को अनुभव कर सकते हैं, पर्यावरण अनुकूल वातावरण, हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीखने का आनंद ले सकेंगे.

पार्क में आकर्षण का केंद्र

  • प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएं
  • कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल
  • तरंग गति
  • कंकाल तंत्र
  • अनंत पथ
  • ब्लैक होल
  • मानव नेत्र की कार्यप्रणाली
  • रंगों का मिश्रण

Related Articles

Back to top button