February 23, 2026 7:16 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

हिंदुत्व हुंकार रैली: मंत्री खुशवंत ने कहा धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा कठोर कानून, टी राजा ने तलवार लहराकर कही धर्म रक्षा की बात

कोरबा: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा धर्मांतरण सहित कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-तस्करी जैसे मुद्दों के खिलाफ हिन्दुत्व हुंकार रैली आयोजित की गई. रविवार को कोरबा के ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में इस रैली में शामिल होने तेलंगाना से विधायक और हिंदूवादी नेता टी राजा के साथ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए.

मुख्य वक्ता टाइगर राजा सिंह ने मंच से तलवार लहराते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू के घर में एक तलवार जरूर होनी चाहिए. जबकि खुशवंत ने कहा कि सीएम ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून की बात कही है. जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक कठोर कानून बनेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सतेंद्र नाथ दुबे, प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और राणा मुखर्जी भी मंच पर मौजूद रहे.

खचाखच भीड़ अव्यवस्था का भी माहौल : हिंदूवादी नेताओं और हिंदुत्व संगठनों के बीच टी राजा काफी पॉप्युलर हैं. जिनके आने की सूचना से घंटाघर में काफी भीड़ लग गई थी. हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवा और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मैदान में एकत्रित हो गए, हालांकि सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे. लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो गया मंच और मंच के आसपास काफी अव्यवस्था भरा माहौल रहा. इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच आयोजन संपन्न हुआ.

धर्म की रक्षा है जरूरी : तेलंगाना राज्य से विधायक टी राजा ने अपने अंदाज में मंच से भाषण दिया. उन्होंने सनातन धर्म की बातें कहीं. यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के काफी मामले सुनने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से कई जानकारी मिलती है. हाल ही में कोरबा में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला आया था. हिंदुओं को जागना होगा, हर हिंदू को धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए. हिंदू धर्म की रक्षा कैसे करेंगे, इसके लिए हर घर में एक तलवार जरूर होनी चाहिए. टी राजा ने काफी भड़कीला भाषण दिया. इस बीच मंच के नीचे मौजूद युवा जय श्री राम के नारे लगातार लगा रहे थे.
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा कानून : हिंदुत्व हुंकार रैली में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि धर्मांतरण एक गंभीर मुद्दा है. संविधान में हर समाज के लोगों को अपने-अपने धर्म के पालन का अधिकार दिया गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री ने कहा था कि आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया जाएगा. जल्द ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए इसके खिलाफ एक कठोर कानून बनाया जाएगा. जिसका फायदा सर्व समाज के लोगों को होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button