February 11, 2026 8:28 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

सचखंड श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की लगातार तीसरी धमकी, मचा हड़कंप

अमृतसर : सचखंड श्री दरबार साहिब में धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। 3 दिन में तीसरी धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तीसरी दिन भी धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इस तरह से लगातार धमकियां मिलने के बाद पंजाब में दहशत का माहौल बन गया है।

इस तरह से धमकी भरी ईमेल मिलने से बीएसएफ बम स्क्वाड टीम और डॉग स्क्वायड टीमों ने जांच शुरू कर दी है। श्री दरबार साहिब सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। रोजाना यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसे में धमकी भरी ईमेल आना बड़ी चिंता का विषय है। फिलहाल अमृतसर पुलिस अलर्ट हैं और जांच कर रही है।

बता दें कि, सोमवार को श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली थी। उसके बाद से लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। ईमेल भेजने वाले आरोपी दावा कर रहा है कि, पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिसके बाद पूरे श्री दरबार साहिब के अंदर बड़ा धमाका होगा। इसके बाद से अमृतसर पुलिस अलर्ट मोड में है।  किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेज कर ये धमकी दी, जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एहतियात के तौर पर श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वारों, परिक्रमा, लंगर हॉल और सराय में टास्क फोर्स तैनात कर दी है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button