April 3, 2026 8:08 pm
ब्रेकिंग
Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ... सावधान! 'प्योर वॉटर' की बोतल खोलते ही उड़े होश; अंदर का नजारा देख आप भी पीना छोड़ देंगे पानी हरियाणा के किसानों की चांदी! अब फल-सब्जी खराब होने पर मिलेगा ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा नूंह कंज्यूमर कोर्ट में 'घूसकांड' का आरोप! बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा; न्याय की कुर्सी पर सवाल
छत्तीसगढ़

बालोद में दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

बालोद: छत्तीसगढ़ में बेटियां सेफ नहीं है. बालोद जिले के गुंडरदेही में एक 9 साल की मासूम लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है. 55 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया. पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने का लालच दिया. उसके बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर जंगल में ले गया. यहां पर उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की. आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है.

बच्ची को मारने की भी हुई कोशिश: पूरी घटना गुरुर थाना इलाके की है. यहां एक गांव में बच्ची खेल रही थी. 22 सितंबर की शाम को आरोपी की नजर बच्ची पर पड़ी. उसने उसे दुर्गा पूजा दिखाने का लालच दिया. उसके बाद उसे अपनी गाड़ी पर बिठाकर जंगल में ले गया. यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बच्ची का गला दबाने की कोशिश कर उसे मारने का प्रयास किया. किसी तरह बच्ची वहां से भागकर निकली और पास के दूसरे गांव पहुंच गई.वहां उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिससे पुलिस को सूचना दी गई और मामला सामने आया.

पुलिस ने मौके से आरोपी की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं. आरोपी आदतन अपराधी है. वह पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है- सुनील तिर्की , थाना प्रभारी, गुरूर थाना प्रभारी

पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई. इस घटना को उसके बड़े पापा ने अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है- मोनिका ठाकुर, एएसपी, बालोद

पीड़िता तीसरी क्लास की छात्रा है. उसने साहस दिखाते हुए अपने साथ हुई इस हरकत की जानकारी लोगों को दी, तभी जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ. घटना को लेकर पुलिस सक्रिय है आरोपी को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, पूरी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button