March 29, 2026 5:04 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता को सड़क पर पहनाई थी साड़ी, राहुल बोले- मामा डरो मत हम आपके साथ

महाराष्ट्र के डोंबिवली में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश उर्फ मामा पगारे को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जबरन साड़ी पहनाए जाने की घटना के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है. मामा पगारे इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत की जानकारी लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सीधे फोन कर बात की. राहुल गांधी ने बातचीत में कहा कि मामा, आप घबराइए मत, कांग्रेस आपके साथ है. बालासाहेब थोरात ने मुझे आपकी जानकारी दी है.

आप 50 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए मुझे आप पर गर्व है. इस संवाद के दौरान मामा पगारे भावुक हो गए और उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि मुंबई आने पर उन्हें अवश्य मिलने आएं. डोंबिवली की इस घटना ने स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राज्य और देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्से का माहौल है. वहीं राहुल गांधी के सीधे फोन से स्थानीय पदाधिकारियों को बड़ा संबल मिला है.

क्या है मामला?

दो दिन पहले मामा पगारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिटेड फोटो फॉरवर्ड किया था. इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें डोंबिवली में सड़क पर बुलाकर जबरन साड़ी पहनाई. इस घटना की चर्चा पूरे कल्याण-डोंबिवली ही नहीं बल्कि पूरे राज्यभर में हो रही है. इस मामले में राहुल गांधी को महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने जानकारी दी. जिसके बाद राहुल ने खुद मामा पगारे से बात की और अस्पताल में भर्ती दलित नेता मामा पगारे को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है.

खुद मामा पगारे ने ये बात कही कि जब भी राहुल गांधी मुम्बई आएंगे वो जरूर मुझसे मिलेंगे मुझे पूरा भरोसा है. वहीं कल्याण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. अस्पताल में आज भी मामा पगारे का बयान लिया गया. मामा पगारे ने कहा कि जब ये मामला हुआ तब मैंने सबसे पहले बालासाहेब थोरात जी को कॉल किया. मुझे पता है बालासाहेब राहुल गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं. उन्होंने ये बात राहुल जी को बताई. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मामा से खुद बात करूंगा, उनसे बात हुई. उन्होंने कहा आप 50 साल से पार्टी की सेवा के रहे हैं आपके साथ पूरी पार्टी खड़ी है. मुझे यकीन है राहुल गांधी जब भी मुम्बई आएंगे मुझसे जरूर मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button