February 23, 2026 10:42 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
खेल

मिडिल ईस्ट पर मंडराया महायुद्ध का खतरा: अमेरिका की ‘जंग’ में पिसेंगे ये 8 मुस्लिम देश, ईरान तनाव से मचेगा हाहाकार

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मुकाबलों का वेन्यू बदल सकता है. ऐसी खबर है कि इसे लेकर BCCI ने फैसला ले लिया है. अब सवाल है कि क्या वो वेन्यू श्रीलंका में होंगे या फिर उन्हें भारत के ही किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाएगा? T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने हैं. तय शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के सभी ग्रुप मुकाबले पहले कोलकाता और मुंबई में होने थे.

बांग्लादेश के मैचों का बदलेगा वेन्यू

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात के आसार कम ही हैं कि बांग्लादेश के मुकाबलों का वेन्यू श्रीलंका शिफ्ट किया जाएगा. उस रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा संभावना इस बात की है कि बांग्लादेश के मुकाबलों को साउथ इंडिया शिफ्ट किया जाए. मतलब मुकाबलों को कोलकाता और मुंबई की जगह चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में कराया जा सकता है.

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के एवज में BCCI ने IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था. BCCI के उस एक्शन के रिएक्शन के तौर पर ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को ईमेल कर उनसे अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का वेन्यू बदलने की मांग की थी. बांग्लादेश ने ICC से अपने मुकाबलों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट किए जाने की बात कही थी. अपने मेल में उसने भारत में ना खेलने की इच्छा जताई थी. उसने इसे लेकर सुरक्षा का हवाला दिया था.

ताजा रिपोर्ट बांग्लादेश के मुकाबलों के वेन्यू को बदलने की ओर इशारा तो करते हैं. लेकिन. ऐसा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग पर हुआ कहना मुश्किल है. क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक ये BCCI का फैसला है.

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का मौजूदा शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी से करना है. तय शेड्यूल के मुताबिक उसे अपना पहला मैच वेस्टइंडीज से कोलकाता में खेलना था. इसके बाद 9 फरवरी को उसे इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करना है. ये दोनों मुकाबले भी तय शेड्यूल से कोलकाता में है. बांग्लादेश को अपना आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ तय शेड्यूल से मुंबई में खेलना है.

Related Articles

Back to top button