February 23, 2026 8:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

Congress vs BJP: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर रणदीप सुर्जेवाला का बड़ा हमला, बोले- ‘किसानों के हितों को केंद्र ने दांव पर लगाया’

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा के सदस्य रणदीप सिंह सुर्जेवाला का कहना है कि अमेरिका के साथ हुए समझौते को लेकर आज राज्यसभा में समूचे विपक्ष ने एक स्वर और एकमत से पूरे विस्तार से केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उनका कहना है कि यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि पहले तीन काले कानून से खेती को बेचने का भाजपाई षडय़ंत्र हुआ और अब एक बार फिर अमेरिका के कृषि मंत्री ने कहा है कि भारत-अमेरिकी ट्रेड डील में अमेरिका के सारे खेती उत्पाद जीरो प्रतिशत ड्यूटी पर भारत में बेचे जाएंगे।

मंगलवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में सांसद रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने कहा कि देश के किसान के लिए इससे बड़ा विश्वासघात हो ही नहीं सकता। इसके क्या मायने है। यानी अब अमेरिका की कपास और अन्न भारत में बिकेगा। सुर्जेवाला ने कहा कि अमेरिका की कपास,दूध, मिल्क प्रोडक्ट्स, दालें, सोयाबीन, मक्का, बादाम, अखरोट, पिस्ता, सेब सब के सब अब खुले आम भारत के बाजार में बेचे जा सकेंगे, तो ऐसे में पहले से मंदी का शिकार भारत के किसान का क्या होगा? इसका मतलब यह हुआ कि अब अमेरिका बगैर ड्यूटी के खेती उत्पादों को हिंदुस्तान में बेचेगा। क्या मोदी सरकार यह नहीं जानती कि लगातार हिंदुस्तान अमेरिका के दूध एवं खेती उत्पाद पर इसलिए प्रतिबंध लगाता है, ताकि हम अपने किसान का संरक्षण कर सकें। प्रश्र यह है कि हिंदुस्तान के हकों की मंडी में बोली लगाकर मोदी सरकार क्या साबित करना चाहती है? अब सवाल यह है कि ऐसे में हिंदुस्तान के किसान का क्या होगा?

किसानों के हकों को लेकर संसद के भीतर व बाहर करेंगे संघर्ष

कांग्रेस महासचिव सुर्जेवाला ने कहा कि समूचे विपक्ष ने मांग की है कि जो समझौता रात के अंधेरे में मोदी सरकार ने किया है उसे सदन के पटल पर रखे। सरकार द्वारा देश के किसानों पर किए गए विश्वासघात पर हमने संसद में जवाब भी मांगा है, हिसाब भी मांगा है और बहिर्गमन भी किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश के किसानो के साथ जो मोदी सरकार ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया है..वो मंजूर नहीं।

किसानों के हक के लिए संसद के अंदर,संसद के बाहर हम लड़ेंगे,संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।  ऐसे में समूचे विपक्ष ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और इस पर जवाब मांगा। कैसे हिंदुस्तान के किसानों के हकों को रात के अंधेरे में मोदी सरकार द्वारा बेचा गया, इसकी पूरी चर्चा सदन में हो, लेकिन हमेशा की तरह से मोदी सरकार अंधेरे के पर्दे के अंदर किसानों के हकों को बेचने की साजिश पर पर्दा डालकर बंद करना चाहती है। यह समूचे विपक्ष को कतई मंजूर नहीं हो सकता और हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

असम में माटी बचाओ-जाति बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए सुर्जेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला कांग्रेस की माटी बचाओ-जाति बचाओ यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को असम पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में माथा टेका। इस बारे में उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि ‘जय मां कामाख्या। गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के पावन धाम में आज दर्शन कर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अद्भुत शक्ति का अनुभव अतुलनीय है। मां की कृपा दृष्टि सभी देशवासियों पर बनी रहे। अपने असम प्रवास के दौरान सुर्जेवाला कांग्रेस की ओर से असम सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में भी शामिल हुए।

 इस आशय के बारे में उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि ‘असम के गुवाहाटी और रंगिया पहुंचा तो पाया कि अपना प्यारा असम अभी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। हर तरफ लूट खसोट और घोटाला का बाजार सजा दिखा। भाजपा की मौजूदा बेशर्म सरकार एक तरफ एक के बाद दूसरे घोटाले को अंजाम दे रही है, दूसरी तरफ सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर राज्य के प्राकृतिक संसाधन को उद्योगपतियों को दे रही है।

कांग्रेस की  ‘माटी बचाओ,जाति बचाओ’ पदयात्रा इस बात का सबूत है कि इस मुश्किल वक्त में असम की उम्मीद कांग्रेस से है और कांग्रेस उस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए कृत संकल्प है।’ एक अन्य टवीट में सुर्जेवाला ने लिखा कि ‘असम में भाजपा के राज में आज भ्रष्टाचार चरम पर है।  हिमंता बिस्वा सरमा ने असम की पहचान,जुबान,संस्कार और संस्कृति पर हमला बोला है। असम की माटी की बोली लगाकर आज प्रदेश को बेचा जा रहा है। भ्रष्टाचार की लिस्ट इतनी लंबी है कि लोग गिनते-गिनते थक जाएंगे।’

Related Articles

Back to top button