February 20, 2026 8:49 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
छत्तीसगढ़

नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा! नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर:  बलरामपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 343 पर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब देवगई के पास एक नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। महिला का यह ड्रामा इतना गंभीर था कि कई वाहन हाईवे पर फंस गए और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार महिला सड़क के बीचोंबीच बैठ गई और वहां उत्पात मचाने लगी। वाहन चालकों ने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात नहीं समझ पा रही थी। देखते ही देखते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और स्थिति बिगड़ती चली गई। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को सड़क पर चिल्लाते और खुद को ज़बरदस्ती सड़क पर रोकते हुए देखा जा सकता है।

रीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और कुछ राहगीरों ने महिला को किसी तरह सड़क से हटाया और किनारे किया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला कहां की निवासी है और वह इस स्थिति में कैसे वहां पहुंची। प्रशासन द्वारा अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button