March 29, 2026 6:44 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
छत्तीसगढ़

कोरबा में रामभद्राचार्य, कहा- देर लगेगी लेकिन भारत जरूर बनेगा हिंदू राष्ट्र, चित्रकूट में रामनवमी को वैदिक गुरुकुल का उद्घाटन

कोरबा: प्रसिद्ध संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य राम कथा के लिए कोरबा प्रवास पर हैं. भवानी मंदिर के पास नवनिर्मित मानस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उनकी राम कथा चल रही है. गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की देश व धर्म से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी. अक्सर वह जिस तरह के बयान देने के लिए सुर्खियों में रहते हैं ठीक उसी तरह की बातें उन्होंने अपने कोरबा प्रवास के दौरान भी कहीं.

रामभद्राचार्य ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की और कहा कि राज्य से जिस तेजी से नक्सली उन्मूलन हो रहा है, उसी तरह यहां से धर्मांतरण का भी जल्द ही निर्मूलन होगा. यहां से धर्मांतरण की समस्या पूरी तरह से समाप्त होगी. यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने में कुछ देरी है, किंतु भारत हिंदू राष्ट्र अवश्य बनेगा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय उन्होंने नेताओं के बजाय संतों को दिया.

हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार : अपनी आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए जगद्गुरु ने कहा कि किसी और को तो ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं मिला है. यह मुझे ही मिला है. इसलिए यदि कोई जलता है तो मैं क्या करूं और वैसे भी हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार. उन्होंने युवा संत आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके शिष्य हैं और अच्छा कार्य कर रहे हैं. उन्होंने खुशी व्यक्त की कि सनातन धर्म का प्रसार तेजी से हो रहा है.

वैदिक गुरुकुल की होगी स्थापना : उन्होंने बताया कि वह चित्रकूट में वैदिक गुरुकुल की स्थापना कर रहे हैं. रामनवमी के दिन इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. जिसका लाभ ऑनलाइन माध्यम से पूरे देश को मिलेगा. उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी वैदिक गुरुकुल स्थापित करने की इच्छा जताई. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भवानी मंदिर जिस क्षेत्र जोगिया डेरा में बसा है. उसे अब ‘कौशल्या धाम’ के नाम से जाने जाने की बात कही. उन्होंने नव निर्मित मानस मंदिर को दिव्य और भव्य निर्माण बताया, जिसके लिए उन्होंने भवानी मंदिर की ज्योति को प्रेरित किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button