February 25, 2026 3:03 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, रायपुर बना नंबर वन, जल संचय और जन भागीदारी में जीते पुरस्कार

रायपुर: जल है तो जीवन है और जल है तो कल है. छत्तीसगढ़ के इस बात के महत्व को साबित किया है. साय सरकार की अगुवाई में किए गए प्रयास से जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को कई अवॉर्ड मिले हैं. रायपुर नगर निगम ने इस क्षेत्र में इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB, Jal Sanchay Jan Bhagidari Award ) पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया है.

रायपुर बना नंबर वन: JSJB 1.0 में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य बना है. रायपुर नगर निगम देश भर में नंबर–1 स्थान पर रहा है. इस सफलता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने बधाई दी है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रायपुर और प्रदेश की जनता को बधाई.

जल संरक्षण में रायपुर बना मिसाल: डिप्टी सीएम ने पोस्ट में प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को यह सुखद खबर साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि, छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में नया इतिहास रचा है. छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और राजधानी के रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

हमारे प्रदेश की राजधानी रायपुर के नगर निगम को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है . विष्णु के सुशासन में रायपुर सहित प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा है- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जल संचय से जुड़े काम की जानकारी: डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक जल संचय से जुड़े 4,05,563 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं. रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है. जिला स्तर पर बालोद, राजनांदगांव, रायपुर सहित महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है.

ये राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े ही गौरव का क्षण है, ये उपलब्धि रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और रायपुर शहर के हमारे सभी परिवार जनों के जल संकल्प की प्रतिबद्धता से मिली है- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान की पूरी जानकारी : जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार की बड़ी बातों पर एक नजर

जल संचय और जन भागीदारी पुरस्कार की बड़ी बातें

  • रायपुर नगर निगम: 33,082 कार्य पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया
  • बालोद, राजनांदगांव और रायपुर ने किया शानदार प्रदर्शन
  • बालोद, राजनांदगांव और रायपुर ने जीते 2-2 करोड़ रुपये के पुरस्कार
  • हैदराबाद और गोरखपुर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे

पुरस्कार की राशि जानिए: जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार के तहत नगर निगम श्रेणी में 10 हजार से अधिक संरचनाएं पूरी हुई है. रायपुर नगर निगम सहित शीर्ष निगमों को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा.

जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का दबदबा : जोन 2 में बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन कर 2–2 करोड़ रुपये के पुरस्कार जीते हैं. अन्य ज़ोन में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और जम्मू–कश्मीर के जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा.

जल संचय अभियान को लेकर साय सरकार का प्रयास: जल संचय अभियान में इस तरह की सफलता के पीछे साय सरकार का विजन है. सीएम साय ने इस अभियान को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन भागीदारी से जल सुरक्षा का मंत्र दिया, जिसके नतीजे अब देखने को मिल रहे हैं. इसके जरिए गांव गांव और वार्ड में लोगों के अंदर साफ सफाई को लेकर जागरुकता आई.

जल संरक्षण का प्रयास जन आंदोलन बन रहा: जल संरक्षण को लेकर स्थानीय समुदाय और स्वंयसेवी संगठनों और वार्ड समितियों की भागीदारी एक जन आंदोलन के रूप में फैल रही है. लोगों की जल संरक्षण के प्रति जागरुकता से छत्तीसगढ़ और उसकी राजधानी रायपुर ने इस क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है. इस तरह की सफलता यह साबित करती है कि जन भागीदारी किसी भी असंभव काम को संभव बना सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button