February 11, 2026 12:27 pm
ब्रेकिंग
CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ...
छत्तीसगढ़

कवर्धा के सबसे भव्य दुर्गा पंडाल में लगी आग, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित

कवर्धा: जिले के सबसे भव्य दुर्गा पंडाल में आग लग गई. ये हादसा भारत माता चौक में शुक्रवार सुबह 5 बजे हुआ. यहां लगे पंडाल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी. आग से मां दुर्गा की प्रतिमा भी खंडित हुई है. घटना के समय अंदर कुछ लोग भी थे जो किसी तरह बाहर जान बचाकर बाहर आ गए.

नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी: बताया जा रहा है कि, आग पंडाल के पिछले हिस्से में लगी और कुछ ही मिनटों में अंदर तक फैल गई. देखते ही देखते मां दुर्गा की प्रतिमा आग की लपटों से खंडित हो गई, हालांकि पंडाल का सामने का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित बचा है. समिति के लोग मां दुर्गा की खंडित मूर्ति को विसर्जित कर रहे हैं साथ ही नई मूर्ति स्थापित करने की तैयारी भी कर रहें हैं.

लोगों ने बचाई जान: पंडाल में रात में कुछ लोगों को रुकना होता है. ऐसे में सुबह 5 बजे के आस पास जब आग लगी तब भी पंडाल में 4 श्रद्धालु मौजूद थे. आग लगते ही उन्होंने शोर मचाया और समय रहते खुद ही किसी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचाई. अचानक लगी आग से आसपास अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

कई लोग आकर्षक पंडाल देखने पहुंच रहे थे: बताया जा रहा है कि, भारत माता चौक पर इस बार पहली बार आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल तैयार किया गया था. पंडाल की भव्यता और सजावट को देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे. देर रात हुए इस हादसे ने श्रद्धालुओं को दहशत में डाल दिया. पंडाल की सजावट और प्रतिमा को नुकसान पहुंचने से भक्तों में गहरा दुख है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बिजली कनेक्शन सहित अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने पंडाल समिति को सुरक्षा इंतजाम और विद्युत उपकरणों की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के बाद शहर के अन्य पंडालों में भी सुरक्षा और विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button