February 11, 2026 11:47 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

रायपुर अर्बन नक्सली अपडेट: कब्जे में मिला सोने का बिस्किट, लाखों रुपये कैश

रायपुर: शुक्रवार को रायपुर शहर में नक्सल दंपति के गिरफ्तार होने का खुलासा हुआ. SIA (स्पेशल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी) ने 24 सितंबर को ये कार्रवाई की. इस कार्रवाई के बारे में रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि SIB (स्पेशल इंवेस्टिगेटिव ब्यूरो) ने डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसे बाद रायपुर में नक्सल दंपति को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से सोना, कैश मिला है.

बीजापुर में नक्सल संगठन में सक्रिय थे पति पत्नी: पकड़े गए नक्सली पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश और कमला करसम कसम है, जो मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वर्तमान में दोनों पति-पत्नी नक्सली डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाटा इलाके में रह रहे थे. सूत्रों के मुताबिक साल 2017 -18 से नक्सली संगठन में सक्रिय थे.

किराए के मकान में रह रहे थे नक्सल दंपति: पकड़े गए नक्सली फर्जी आधार कार्ड देकर किराए का मकान लिए थे. किराए के मकान में नक्सली पति पत्नी एक महीना पहले ही आए थे. जानकारी के मुताबिक जग्गू उर्फ रमेश कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर से संबंधित नौकरी भी कर चुका है. नक्सलियों के द्वारा दिए गए आधार कार्ड में फर्जी नाम दर्ज था, जिस मकान को किराए पर लिए थे, उसके मकान मालिक को यह कहा गया था कि अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस वजह से मकान किराए पर लेना है.

नक्सलियों के पास सोना का बिस्किट और कैश: पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से पुलिस ने 10 तोला सोने का बिस्किट, 1 लाख 14 हजार रुपये कैश बरामद किया है. 2 टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी मिला है. जिसकी जांच की जा रही है.

गिरफ्तार किए गए नक्सली पति-पत्नी पर धारा 147, 148, 61 भारतीय न्याय संहिता 17, 18, 19, 20, 38, 39 40 के तहत क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को उन्हें बिलासपुर के NIA कोर्ट में पेश किया गया. जहां से महिला नक्सली को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुरुष नक्सली जग्गू उर्फ रमेश को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान ही उनके पास सोना और कैश होने का खुलासा हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button