March 6, 2026 9:13 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निभाएगा सेमीकंडक्टर मिशन में अहम भूमिका- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में 7–8 नवम्बर 2025 को “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय संगोष्ठी ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” का आयोजन होगा. इसमें भारत और विदेशों से वैज्ञानिक, उद्योगपति, और शिक्षा जगत के लोग शामिल होंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सेमीकंडक्टर मिशन में अग्रणी भूमिका निभाएगा.

कार्यक्रम का पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ: दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह पहल युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी. स्वदेशी सेमीकंडक्टर ढांचा, भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है.

यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देगी और स्वदेशी तकनीकी क्षमता को मजबूत करेगी. छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसमें अपना योगदान देगा.- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवा रायपुर में पहले ही हो चुका है सेमीकंडक्टर करार: मुख्यमंत्री ने बताया कि, नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर परियोजना को लेकर पहले ही एक समझौता (MoU) हो चुका है. इससे रोजगार बढ़ेगा और भारत आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा. देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है. प्रधानमंत्री मोदी भी इस पर लगातार जोर दे रहे हैं.

ट्रिपल आईटी-नया रायपुर देगा तकनीकी नेतृत्व: ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मजबूत करना है. इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ में पहले से कई काम शुरू हो चुके हैं. अब जनता की भागीदारी से इसमें और तेजी लाई जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button