February 22, 2026 3:27 pm
ब्रेकिंग
Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को...
मध्यप्रदेश

ASI भर्ती में आयु छूट न मिलने से 3 लाख अभ्यर्थी अपात्र, कमलनाथ ने खोल दिया मोर्चा, सरकार से की ये मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश में ASI भर्ती विवादों में आ गई है, आयु में छूट न मिलने के कारण करीब 3 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अपात्र हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ ने सरकार  पर निशाना साधा है और आयु में छूट देने की मांग की है। कमलनाथ ने X पर लिखा है…  प्रदेश में आयोजित होने वाली पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट नहीं देने से क़रीब 3, लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अपात्र हो गए हैं।

PunjabKesari

जबकि वस्तु स्थिति यह है कि कोविड महामारी के कारण दो वर्ष तक बहुत सी परीक्षा नहीं हो सकी और तब सरकार ने स्वयं यह घोषणा की थी कि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि परीक्षा की प्रक्रिया तय करने वालों को सरकार के बनाए नियम का या तो पता नहीं है या वह पालन नहीं करना चाहते। यह पहला मौक़ा नहीं है जब किसी भर्ती प्रक्रिया में इस तरह के नियम बनाए गए हैं, इससे अभ्यर्थियों को नुक़सान हो।

मैं सरकार से माँग करता हूँ कि आयु सीमा में छूट का प्रावधान तत्काल लागू किया जाए ताकि लाखों छात्रों के साथ अन्याय न हो। लिहाजा कमलनाथ ASI अभ्यर्थियों के लिए मैदान में उतर आए हैं और सरकार के साथ ही भर्ती एजेंसी से आयु में छूट की मांग की है।

Related Articles

Back to top button