February 11, 2026 12:30 pm
ब्रेकिंग
MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ...
छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में साइक्लोथॉन का आयोजन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

बलौदा बाजार: प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सुबह 6 बजे साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साइक्लोथॉन को हरी झंडी सोनबरसा वन विहार से दिखाई गई. साइक्लोथॉन के आयोजन में वेब पोर्टल और क्यूआर कोड के जरिए प्रतिभागियों को जरुरी जानकारी मुहैया कराई गई.

साइक्लोथॉन का आयोजन: छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव की रंगत इस बार बलौदा बाजार जिले में और भी खास तरह से सेलीब्रेट की जा रही है. इसी कड़ी में आज साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. आपको बता दें कि पहली बार “टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया. इस आयोजन में न सिर्फ जिले के युवा बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों से करीब एक हजार प्रतिभागी शामिल होने पहुंचे. इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. सुबह जब सोनबरास वन विहार से साइक्लोथॉन को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाई तो मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल भी मौजूद रहीं.

इस तरह का आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए. युवाओं को इस तरह के आयोजन में शामिल होना चाहिए. यहां तो करीब 1 हजार लोगों ने भाग लिया है. मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा. लोगों ने भी हमारा खूब मनोबल बढ़ाया: दृष्य कुमार यादव, खिलाड़ी

इस आयोजन में भाग लेना अपने आप में बड़ी बात है. हमने 50 किमी की यात्रा पूरी की. रास्ते में हमें गांव वालों ने खाने के लिए फल और ग्लूकोज वाटर दिए. बहुत अच्छा अनुभव रहा. मैं बॉटिनी की छात्र हूं. इस तरह के आयोजन में पहली बार भाग ले रही हूं. मुझे इनाम भी मिला है. मैं सेकेंड पॉजिशन पर रही: सरस्वती साहू, खिलाड़ी

वेब पोर्टल और क्यूआर कोड की सुविधा दी गई: आमतौर पर खेल आयोजनों में प्रतिभागियों को रूट और अन्य जानकारी कागज़ी माध्यम से दी जाती है. लेकिन बलौदा बाजार प्रशासन ने इसे और आधुनिक रूप इस बार दिया. प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विशेष वेब पोर्टल https://tourdebalodacyclothon.com और क्यूआर कोड लॉन्च किया गया. इस पोर्टल पर प्रतियोगिता का रूट, स्टार्ट और फिनिश प्वाइंट, सभी महत्वपूर्ण लोकेशन और गूगल मैप्स से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई.

पहली बार इतनी बड़ी साइक्लिंग प्रतियोगिता: बलौदा बाजार-भाटापारा जिला अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है. लेकिन खेल आयोजनों में इस तरह का बड़ा आयोजन पहली बार हो रहा है. प्रशासन ने इसे रजत जयंती महोत्सव से जोड़कर युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है. कलेक्टर दीपक सोनी का मानना है कि साइक्लिंग सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक जीवनशैली है. आज के समय में जब लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, साइक्लिंग फिटनेस और मानसिक संतुलन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह: आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. देशभर से करीब 1000 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button