April 3, 2026 8:08 pm
ब्रेकिंग
Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ... सावधान! 'प्योर वॉटर' की बोतल खोलते ही उड़े होश; अंदर का नजारा देख आप भी पीना छोड़ देंगे पानी हरियाणा के किसानों की चांदी! अब फल-सब्जी खराब होने पर मिलेगा ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा नूंह कंज्यूमर कोर्ट में 'घूसकांड' का आरोप! बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा; न्याय की कुर्सी पर सवाल
छत्तीसगढ़

धमतरी के खारून नदी में डूबा युवक, गोताखोरों की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

धमतरी: लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ भखारा थाना इलाके में जहां नदी में नहाने के लिए उतार युवक तेज धारा में फंसकर बह गया. युवक के नदी में डूबने की खबर जैसे ही इलाके में फैली लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. आनन फानन में गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया. गोताखोरों की टीम ने काफी देर तक पानी में डूबे युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं मिला.

नहाने के लिए नदी में उतरा युवक डूबा: भखारा पुलिस के मुताबिक पचपेड़ी गांव के रहने वाला सोहन निषाद खारुन नदी में नहाने के लिए गया. नहाने के दौरान युवक नदी के गहरे क्षेत्र में चला गया. चूकि नदी का बहाव काफी तेज था जिससे युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बह गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी गोताखोरों की टीम: घटना की सूचना मिलने पर धमतरी जिला सेनानी शोभा ठाकुर के निर्देश पर गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों की टीम को कोई सफलता नहीं मिला. आज सुबह से दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है.

लापता युवक दोस्तों के साथ नदी में उतरा था: स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक रानीतराई गांव से दुर्गा माता की पूजा के लिए सामान लेकर अपने दोस्तों के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान उसने नहाने की योजना बनाई. तीन दोस्त दूर बैठे रहे और सोहन नदी पर नहाने के लिए उतर गया. नदी का बहाव बहुत तेज होने की वजह से वह बह गया. लापता युवक के दोस्तों ने फौरन भखारा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

खारून नदी में हादसा: भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:00 बजे सूचना मिली कि एक युवक नहाने के दौरान खारुन नदी में बह गया है. युवक सोहन निषाद पिता उत्तम निषाद 30 वर्ष पचपेड़ी गांव का रहने वाला है. वह अपने दोस्तों के साथ सामान लेकर लौटा था. लेकिन नहाने के लिए खारुन नदी में उतर गया. गोताखोरों की टीम की मदद ली जा रही है. शनिवार को रात होने की वजह से रविवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरु किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button