Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

Whatsapp से क्यों बेहतर है देसी मैसेजिंग ऐप Arattai? जानें 5 खास बातें

भारतीय टेक कंपनी Zoho ने अपना नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप Arattai लॉन्च कर दिया है, जिसे व्हाट्सएप का देसी विकल्प माना जा रहा है. लॉन्च के बाद ही यह ऐप सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर वन पर पहुंच गया है. Arattai में न सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग, बल्कि ऑनलाइन मीटिंग, चैनल्स और Android TV सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यहां हम इसके 5 फीचर्स बता रहे हैं, जो इसे व्हाट्सएप से बेहतर बनाते हैं.

1. ऑनलाइन मीटिंग का ऑप्शन

जहां WhatsApp सिर्फ कॉल और ग्रुप चैट तक सीमित है, वहीं Arattai यूजर्स को ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल करने, को-होस्ट जोड़ने और टाइमजोन सेट करने की सुविधा देता है. यह फीचर इसे सिर्फ चैटिंग ऐप से आगे ले जाकर एक प्रोडक्टिविटी टूल बनाता है.

2. Android TV सपोर्ट

Arattai का एक और यूनिक फीचर है इसका Android TV सपोर्ट. यानी यूजर इसे बड़े स्क्रीन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. WhatsApp अभी तक टीवी पर ऑफिशियल सपोर्ट नहीं देता, जिससे Arattai यूजर्स को एक एडवांस्ड एक्सपीरियंस मिलता है.

3. स्लो नेटवर्क और लो-एंड डिवाइस पर परफॉर्मेंस

Zoho का दावा है कि Arattai ऐप कमजोर नेटवर्क और बेसिक स्मार्टफोन पर भी स्मूथ चलता है. दूसरी ओर, WhatsApp स्लो नेटवर्क पर कई बार हैंग या डिले का शिकार हो जाता है. यह फीचर खासकर छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

4. चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन

WhatsApp पर जहां सिर्फ स्टेटस अपडेट फीचर है, वहीं Arattai चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन देता है. इससे न सिर्फ यूजर अपना अपडेट शेयर कर सकते हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर ब्रॉडकास्टिंग भी कर सकते हैं.

5. डेस्कटॉप और मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सेस

Arattai Windows, macOS और Linux जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है. साथ ही, डिवाइस पेयरिंग भी काफी आसान है. जबकि WhatsApp अभी Linux पर आधिकारिक सपोर्ट नहीं देता. इस वजह से Arattai प्रोफेशनल्स और टेक-सेवी यूजर्स के लिए ज्यादा लचीला विकल्प बन जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.