February 24, 2026 11:00 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर सोशल मीडिया बन सकता है जवानों का दुश्मन, जानकारी लीक होने का खतरा, डिलीट किए गए अकाउंट

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ी जा रही है. लगातार सुरक्षाबल के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग करके मुठभेड़ों में बड़े से लेकर छोटे कैडर के नक्सलियों को मार गिरा रहे हैं. अभियान के दौरान जंगलों में जवानों को कई दिन बिताने पड़ रहे हैं.जिसमें उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया में जवानों ने किए वीडियो अपलोड : आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन और इससे होने वाली परेशानियों का वीडियो बनाकर जवानों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपलोड किए थे. जिसे सोशल मीडिया में काफी ज्यादा देखा जाने लगा था.जिसे देखते हुए अब पुलिस ने जवानों के सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट करवा दिए हैं.साथ ही साथ उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी है.

सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करना खतरनाक: बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों को किस तरह की गाइडलाइन के तहत काम करने के लिए कहा जाता है.ऐसे में उनकी छोटी सी गलती से यदि ऑपरेशन की जानकारी लीक हुई तो बड़ा नुकसान होने का डर हमेशा बना रहता है.

सुरक्षाबल के जवानों को हिदायत दी गई है कि कोई भी अभियान से संबंधित जानकारी वे सोशल मीडिया में साझा न करें. इससे अभियान भी कॉम्प्रोमाइज हो जाते हैं. साथ ही अभियान में शामिल जवान एवं उनके परिजनों पर भी खतरा बढ़ सकता है. उन सभी की सुरक्षा को देखते हुए यह एडवाइस जारी की गई है, ताकि अभियान बेहतरीन तरीके से संचालित हो सके और जवानों को कोई नुकसान न पहुंचे – सुंदरराज पी, आईजी बस्तर रेंज

दरअसल अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल संगठन के जनरल सेक्रेटरी बसवा राजू के मारे जाने के बाद तेजी से सोशल मीडिया में जवानों के बनाए गए वीडियो वायरल होने लगे. वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिले. भारतदेश के साथ ही विदेश में भी वीडियो देखे गए. ऐसे लगातार व्यू बढ़ने पर ऑपरेशन में शामिल जवानों की पहचान भी उजागर होने लगी थी. जिनकी सुरक्षा को देखते हुए जवानों को सोशल मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी गई. साथ ही कुछ यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट भी डिलीट करवाए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button