February 28, 2026 11:25 am
ब्रेकिंग
बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की...
छत्तीसगढ़

श्रेष्ठ योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए बड़ा मौका

रायपुर : अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अब देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा. भारत सरकार की श्रेष्ठ योजना यानी (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत मेधावी छात्रों को इसका मौका मिलेगा. इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक है.

• आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
• आवेदन सुधार की तिथि – 1 से 2 नवंबर 2025
• परीक्षा (श्रेष्ठ-NETS) – संभावित रूप से दिसंबर 2025 में

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने साल 2022-23 से संचालित ये योजना अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश का अवसर देती है. चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ-NETS) के माध्यम से की जाएगी.

देश के श्रेष्ठ विद्यालयों में होगा प्रवेश : इस योजना के अंतर्गत हर साल कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है. चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की शिक्षा देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में कराई जाती है. विद्यालयों का आबंटन योग्यता और विद्यार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाता है.

सभी खर्च भारत सरकार वहन करेगी : चयनित विद्यार्थियों के शिक्षण और छात्रावास शुल्क का पूरा व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. साथ ही शैक्षणिक समायोजन के लिए ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क का 10 प्रतिशत तक का प्रावधान भी किया गया है.

विद्यालय चयन के मानदंड : श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने वाले विद्यालयों के लिए ये मानक तय किए गए हैं.
• विद्यालय कम से कम 5 वर्षों से सतत रूप से संचालित हो.
• पिछले 3 वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तीर्णता दर 75% या अधिक रही हो.
• विद्यालय में अतिरिक्त रूप से कम से कम 10 अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को समायोजित करने की सुविधा हो.

आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश : ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर किया जा सकता है. विस्तृत दिशा-निर्देश और अधिसूचना इस लिंक पर उपलब्ध है-

Related Articles

Back to top button