February 11, 2026 6:25 pm
ब्रेकिंग
Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी... तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उता... Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप...
छत्तीसगढ़

गरबा महफ़िल में मुस्लिम युवक की हुई भागीदारी, तिलक और प्रसाद के साथ निभाए गए रीति-रिवाज़

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नवरात्रि के दौरान आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब मुस्लिम समुदाय का एक युवक डांस करने पहुंच गया। आयोजन समिति और हिंदू संगठनों ने नियम तय किए थे कि गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसके बावजूद युवक गरबा में शामिल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार रात शाकिब नवाब नाम का युवक पहुंचा। वहां मौजूद सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और देवी की प्रतिमा के सामने ले जाकर माथे पर तिलक लगाया, जयकारे लगवाए, प्रसाद खिलाकर प्रणाम करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नियमों के खिलाफ पहुंचा युवक

गरबा आयोजन समिति ने पहले ही साफ कर दिया था कि गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसको लेकर 21 सितंबर को बैठक हुई थी, जिसमें नियमावली तय कर पुलिस को भी सूचित किया गया था। समिति का कहना है कि उनका उद्देश्य धार्मिक माहौल को शुद्ध और सुरक्षित बनाए रखना है।

हिंदू संगठनों की सख्त चेतावनी

सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बनाए गए सुरक्षा बल का काम है कि किसी आयोजन में अश्लीलता, फूहड़ता या गैर हिंदुओं की एंट्री न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी यदि ऐसे मामलों की जानकारी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वक्फ बोर्ड की अपील

वहीं, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहें। उनका कहना है कि यदि किसी की धार्मिक आस्था मूर्ति पूजा में नहीं है तो ऐसे आयोजनों में शामिल होना उचित नहीं।

Related Articles

Back to top button