February 28, 2026 9:20 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
दिल्ली/NCR

दिल्ली में गर्मी मचाएगी तांडव… UP में बारिश और बिहार में लू का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

देश के अलग-अलग मैदानी इलाकों में तेज गर्मी सितम ढा रही है. हालांकि बीच-बीच में आंधी -बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है. पहाड़ों पर बरसात हो रही है. हिमाचल प्रदेश में मई के महीने भी ठंड़ देखने को मिल रही है. यहां ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है.

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तपती गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. आज भी मौसम गर्म रहने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. वहीं कल से 17 मई तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक बारिश के आसार नहीं है.

यूपी में आज हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की की संभावना है. मौसम विभाग की ओर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 14 मई से प्रदेश में लू जैसे हालत बन सकते हैं.

बिहार-झारखंड में लू

बिहार में गर्मी बढ़ गई है. पटना और गोपालगंज समेत कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग ने आज पटना, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कुछ अन्य जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है. 15 मई को कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है. वहीं झारखंड में आज 15 मई के बीच तेज गर्मी पड़ सकती है. इस दौरान लू भी चल सकती है.

राजस्थान में भीषण गर्मी तो एमपी में बारिश

राजस्थान में आज तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार दिख रहे हैं. इससे भीषण गर्मी के एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है. हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ आंधी और हल्की-मध्यम बारिश देखने को भी मिल सकती है. मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में आज शिमला समेत कई क्षेत्रों में आसमान में बादल रह सकते हैं. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज से 15 मई के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button