March 15, 2026 11:51 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
छत्तीसगढ़

फ्रूट व्यापारी की बलौदाबाजार में हत्या, पलारी थाना पुलिस जांच में जुटी

बलौदा बाजार: जिले के पलारी थाना इलाके के ग्राम वटगन में फल व्यापारी की हत्या बदमाशों ने कर दी. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं. वारदात वाली जगह पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं. शक जताया जा रहा है कि व्यापारी की हत्या धारदार हथियार से की गई है.

फल व्यापारी की हत्या: मृतक अमित गिरी की पत्नी बच्चों के साथ लटेरा गांव में चल रहे नाचा कार्यक्रम देखने गई थी. परिवार जब घर लौटा तो देखा कि अमित गिरी की लाश जमीन पर पड़ी है.घटना की सूचना परिवार ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दी. तत्काल पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की.

मृतक के सिर पर हुआ प्राणघातक हमला: पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर पर किसी धारदार या भारी वस्तु से प्राणघातक वार किया गया है. प्रारंभिक जांच से यह पता चलता है कि वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस व्यक्तिगत रंजिश और पारिवारिक विवाद जैसे संभावित कारणों की जांच कर रही है.पलारी पुलिस ने दर्ज किया केस: थाना पलारी पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की रात 10 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजे के बीच की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का समय और मौत का कारण पता चल पाएगा.

घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने, पैर के निशान और घर के भीतर मिले सामान को जांच के लिए जब्त किया है. मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं ताकि किसी संदिग्ध संपर्क की जानकारी मिल सके: हेमंत पटेल, थाना प्रभारी, पलारी पुलिस स्टेशन

वटगन गांव में दहशत का माहौल: ग्राम वटगन में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अमित गिरी स्वभाव से मिलनसार व्यक्ति था और हर दिन फल की दुकान लेकर पलारी बाजार जाता था. गांव के लोगों ने बताया कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था, हालांकि पिछले कुछ दिनों से वह कुछ तनाव में दिख रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button