Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ... Panipat Crime News: बापौली में युवक को कार से कुचलने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 5 ... Delhi News: सेंट्रल दिल्ली में काली मंदिर के पास कबाड़ी की झुग्गी से मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा ...

‘योगी जी मुझे बचाएं’… झांसी जेल शिफ्ट हुआ अतीक अहमद का बेटा अली, कहा- मेरी जान को खतरा

प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से माफिया अतीक अहमद के बेटा अली अहमद को अब झांसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. करीब 420 किलोमीटर का सफर तय कर अली हाई सिक्योरिटी में झांसी जेल लाया गया है. आपको बता दें कि चार महीने पहले नैनी जेल में अली अहमद के पास से 1100 रुपए बरामद हुए थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद अली को ‘फांसी घर’ की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था.

 

झांसी जेल पहुंचा अतीक का बेटा

मंगलवार रात अली अहमद के जेल तबादले का आदेश आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था. बुधवार सुबह हाई सिक्योरिटी गाड़ी में अली को नैनी की सेंट्रल जेल से झांसी की जेल शिफ्ट किया गया. भारी पुलिस बल के साथ लगभग 2:40 मिनट पर माफिया अतीक का बेटा अली अहमद को झांसी जेल लाया गया है. अली को हाई सिक्योरिटी बख्तर बंद गाड़ी से झांसी जेल के गेट पर उतारा गया है, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल में एंट्री मिली.

सीएम योगी से लगाई रहम की गुहार

मीडिया से बात करते हुए अली अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि अब और न सताया जाए, जो कुछ होना था हो गया. अब तो कम से कम रहम करो. हमें बख्श दो. वहीं, झांसी जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि हमारी जेल में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पूरी जेल में कैमरे लगे हुए है. इन्हीं कैमरों के जरिए हम निगाह रखते हुए सुरक्षा रखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.