February 23, 2026 4:25 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

पंजाब के लोगों के लिए अहम खबर, सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम

चंडीगढ़/जालंधर : राज्य का लोक निर्माण विभाग पंजाब में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और विकास की गति को तेज करने में अहम भूमिका निभा रहा है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 279.64 किलोमीटर लंबी सड़कों और 8 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिस पर 104.28 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 125 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण पर 192 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इस योजना के तहत 14.50 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर 18.13 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान आईटम संख्या 5054 आर.बी.-10 सड़कों के अंतर्गत 781 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जिस पर कुल 503.02 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 840 किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण पर 663 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, जिसमें से 342 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत 212 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आईटम संख्या 5054 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 10 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जिस पर कुल 48.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 31 पुलों के निर्माण पर 155 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इस योजना के अंतर्गत 16.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button