February 28, 2026 3:40 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
पंजाब

लुधियाना में इस अस्पताल की OPD हुई बंद, जानें क्या है वजह ?

लुधियाना : लुधियाना वेटर्नरी यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी यूनियन द्वारा चलाई जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान इंटर्न वैटर्नरी डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी के वेटरिनरी हॉस्पिटल में धरना जारी रखा। आज 4 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से ओ.पी.डी. सेवाएँ बंद कर दी गई, हालांकि एमरजेंसी सेवाएँ जारी रही।

यूनियन द्वारा छात्र भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही है—वर्तमान ₹15,000 को बढ़ाकर ₹24,310 किया जाए। विद्यार्थियों का कहना है कि यह भत्ता यूनिवर्सिटी और ICAR द्वारा दिया जाता है, जबकि पंजाब सरकार की ओर से कोई योगदान नहीं है।

शुक्रवार को वकील परमवीर (आम आदमी पार्टी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री से मीटिंग कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन यूनियन का कहना है कि उन्हें महीनों से केवल “झूठे भरोसे” ही मिले हैं। यूनियन ने यह भी कहा कि यदि पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी फंड प्रबंध नहीं कर सकते, तो संस्था को केंद्र शासित किया जाए, ताकि मामला सीधे केंद्र सरकार के सामने रखा जा सके। शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखने की बात दोहराते हुए यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button