February 23, 2026 1:36 pm
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन से पहले पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ‘हाउस अरेस्ट’, रायपुर में समर्थकों का हंगामा

रायपुर: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के सामने कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें रायपुर के आमानाका इलाके में वैश्य समाज के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया. उन्हें न किसी से मिलने दिया जा रहा है और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है. कोरबा के ग्रामीण उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं.

CM को सौंपा गया था ज्ञापन: कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाए जाने के लिए चार दिनों का अल्टीमेटम ननकीराम कंवर ने सरकार को दिया था. बावजूद इसके कोरबा कलेक्टर नहीं हटाए गए. जिसके विरोध में प्रदर्शन करने रायपुर पहुंचे थे. 22 सितंबर 2025 को ननकी राम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 14 बिंदु का ज्ञापन भी सौंपा था.

कोरबा कलेक्टर के खिलाफ ग्रामीणों की नाराजगी: कोरबा के रजगामार ग्राम पंचायत के पूर्व पंच कौशल कुमार चौरसिया ने कहा, हमने अपनी समस्याओं के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. कलेक्टर अजीत वसंत हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं. ग्राम पंचायत में लगभग 70 लाख रुपये की राशि अभी बाकी है, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा.

उप सरपंच पूनम चौरसिया का बयान: रजगामार ग्राम पंचायत की उप सरपंच पूनम चौरसिया ने बताया, कि, हमने मांगों को लेकर ननकी राम कंवर के साथ कलेक्टर से मुलाकात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. ननकी राम को मुख्यमंत्री निवास पर धरना प्रदर्शन करने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया. हम उनके लिए प्रदर्शन करेंगे और अगर उन्हें छोड़ा नहीं गया तो धरना जारी रहेगा.

हम लोग के ग्राम पंचायत के बहुत सारे काम फंसे हुए हैं. पूर्व में ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्य का पैसा पेंडिंग पड़ा हुआ है. जिसकी मांग को लेकर हम लोग कोरबा कलेक्टर के पास गए थे. ग्राम पंचायत में हम लोग उधार में पैसा लेकर निर्माण कार्य कराए हैं लेकिन हमको बेवजह परेशान किया जा रहा है. कलेक्टर से जब भी ग्रामीण मिलने जाते हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है- पूनम चौरसिया, उप सरपंच, रजगामार ग्राम पंचायत

यह प्रशासनिक गुंडागर्दी का सबसे बड़ा उदाहरण है. अगर एक वरिष्ठ भाजपा नेता को अपनी मांगों के लिए अरेस्ट या हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, तो इसका मतलब सरकार की स्थिति साफ है. हम ननकी राम के साथ हैं और अगर प्रशासन बहरा बना रहेगा तो हमें जोर से आवाज उठानी होगी.- प्रतीक पांडेय, ननकी राम के समर्थक

कई अफसर भ्रष्ट: समर्थक प्रतीक पांडेय ने कहा कि, कुछ IAS और IPS अधिकारियों ने प्रदेश को गिरफ्त में ले लिया है. जिले में भी ऐसा ही हाल है. इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम भी बताए.

छत्तीसगढ़ मूल निवासी संघ का समर्थन: मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने कहा कि, हम ननकी राम कंवर के इस धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हैं. आदिवासियों के साथ जो हो रहा है, उसमें हम उनके साथ हैं और सड़क पर भी लड़ने को तैयार हैं.

खबर से जुड़ी कुछ अहम बातें

  • ननकी राम कंवर ने 22 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री को 14 बिंदुओं का ज्ञापन दिया था.
  • प्रदर्शन की मुख्य मांग कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की है.
  • इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे उससे पहले ही हाउस अरेस्ट हुए.
  • ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के पैसे के मामले में कलेक्टर अनदेखी कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button