February 25, 2026 2:54 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

लद्दाख और मणिपुर में सरकार फेल, नक्सलवाद का अंत सामूहिक प्रयास से हो रहा: टीएस सिंहदेव

सरगुजा: शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर रहे. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नक्सलवाद खत्म हो ऐसा हम सभी चाहते हैं. सिंहदेव ने कहा कि नक्सलवाद पर जो अंकुश लगा है वो किसी एक सरकार के काम से नहीं हुआ. ये सामूहिक प्रयास से हुआ है. सिंहदेव ने कहा कि जब यूपीए की सरकार में मनमोहन सिंह पीएम थे तब उन्होने नक्सली हिंसा और समस्या को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताया था.

”मणिपुर और लद्दाख में सरकार फेल”: सिंहदेव ने कहा कि कहा कि अच्छी बात है कि नक्सलवाद जैसी आंतरिक समस्या को लेकर केंद्र और राज्य दोनों चिंतित हैं. लेकिन जो मणिपुर और लद्दाख में हुआ उसपर भी सरकार को कुछ कहना चाहिए. सिंहदेव ने कहा कि लद्दाख और मणिपुर में जो कुछ हुआ वो ये साबित करता है कि सरकार वहां पर फेल साबित हुई.

”बीजेपी के शासन में हुआ झीरम कांड”: पूर्व उपमुख्यंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही और उनकी सरकार रहते ही झीरम जैसा बड़ा कांड हुआ. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि नक्सलवाद पर जो अंकुश लगा है कि उसकी सफलता का श्रेय सिर्फ बीजेपी को नहीं मिलना चाहिए. सिंहदेव ने कहा कि ये सामूहिक प्रयासों का नतीजा है कि नक्सलवादी घटनाओं में कमी आई है.

झीरम कांड का जिक्र: सिंहदेव ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में 80 के दशक में पनपा है, जब आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई हुई तो वहां पर जो नक्सली थे वो छतीसगढ़ के जंगलों आ गए. ये वही आंध्र प्रदेश है जहां आजादी के पहले कम्युनिस्ट पार्टी बहुत ज्यादा सक्रिय थी. उनके इलाके में जब कार्रवाई तेज हुई तो वो वहां से पड़ोसी राज्यों में मूव कर गए. अगर नक्सलवाद पर लगाम लगाने का श्रेय बीजेपी लेना चाहती है तो मैं बता दूं कि उनकी पार्टी और सरकार इस समस्या के समाधान में पूर्व में विफल साबित हो चुकी है. झीरम घाटी में हुआ हमला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

हम लोग भी यही बोलते थे की आप उनको घेरें, उनके रास्तों को बंद करें, कैम्पों की संख्या को बढ़ाएं, आधुनिक जांच, थर्मल इमेजिंग की व्यवस्था का उपयोग करिए. 2020 से जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नक्सलवाद को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया, कांग्रेस ने कई कैम्प बनाकर नक्सलियों को एक कैम्प पर घात करने का मौक़ा ना मिले इसको लेकर काम किया. सुंदरराज पी को हमने जिम्मेदारी सौंपी. आज हमारे काम का असर दिखाई दे रहा है. लेकिन अब जब फसल काटने की बारी आई तो बीजेपी आगे खड़ी है: टीएस सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

बीजेपी सरकार पर कसा तंज: सिंहदेव ने कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को काबू में करने के लिए एक अधिकारी थे कल्लूरी उन्होंने प्रो एक्टिव होकर कदम उठाये. कल्लूरी ने माओवादियों पर दबाव बनाया और नक्सलियों के खिलाफ शासकीय तंत्र को मजबूत किया. जिसके बाद उस क्षेत्र में शांति बढ़ी. फोर्स का मूवमेंट भी बढ़ा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button