April 3, 2026 5:40 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान
बिहार

पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी

बिहार में आज सियासी तापमान हाई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आखिरी दिन है. समापन रैली में विपक्ष के कई नेता जुड़े हैं. बिहार के SIR (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त को यह यात्रा शुरू की गई थी. यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई . बिहार के लगभग 25 जिलों से होते हुए यात्रा ने 1300 किलोमीटर का सफर तय किया और अब पटना में यह समाप्त हो रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में दो यह रैली हुई. यात्रा के समापन पर आरजेडी प्रमुख तेसज्वी यादव ने कहा, यह बिहार की धरती है और बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है. दो बीजेपी के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर चाहते हैं कि इस लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को ही खत्म कर दिया जाए. यह बीजेपी के लोगों का दिमाग घुटने में हैं. मोदी जी चाहते हैं कि फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और विक्ट्री चाहिए गुजरात में.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा, हमारे मुख्यमंत्री इतनी बार पलटी मारे हैं कि उनका दिमाग चकरा गया है. अब वो अचेत अवस्था में चले गए हैं. यह बिहार में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है. इसमें एक इंजन अपराध में लगा हुआ है और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है. बहुत लोगों का नाम काटा जा रहा है और आप लोगों को अपने वोटों की रक्षा करनी है. बड़ी चालाकी से फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं.

“बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत”

आरजेडी के नेता ने कहा, बिहार में अपराध बढ़ गया है. इस सरकार को हमें उखाड़ कर फेंकने का काम करना है. नीतीश जी नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामा बन गए हैं. हम लोगों ने जो कहा है यह नकलची सरकार वो ही कर रही है. हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे. हम ने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे. बीजेपी हमारी नकल कर सकती है, विजन नहीं ला सकती है. साथ ही उन्होंने कहा, अब बिहार को डुप्लीकेट नहीं, ओरिजनल सीएम की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा, लालू जी आज तक झुके नहीं और तेजस्वी भी झुकने का काम नहीं करेगा. मोदी जी झूठ की फैक्ट्री है.

Related Articles

Back to top button