February 23, 2026 8:04 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

दूसरी औरत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया पप्पू कनौजिया, चड्डी पहनकर पाइप से भागा, वायरल वीडियो ने खोली नेतागिरी की पोल

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में OBC महासभा के कथित प्रदेश स्तरीय नेता पप्पू कनौजिया की चरित्रहीन हरकतें, दोहरे जीवन और दंभी नेतागिरी का पर्दाफाश तब हुआ जब बीती रात उसकी पत्नी ने उसे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह सनसनीखेज मामला बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पीएम आवास योजना के बहुमंजिला इमारत से जुड़ा है, जहां यह घटनाक्रम घटित हुआ।

घटना की पूरी कहानी: नेतागिरी से सीधे ‘स्पाइडर-मैन स्टाइल’ भागा पप्पू

सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे, उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पप्पू कनौजिया की पत्नी ने उसे एक गैर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हंगामे के दौरान कथित नेता अपनी जान बचाने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल से ड्रेनेज पाइप के सहारे अर्धनग्न अवस्था में उतरकर भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह व्यक्ति नेता का मुखौटा ओढ़कर समाज को गुमराह कर रहा था।

जातिवाद की राजनीति करने वाला निकला दोहरा चरित्रधारी!

यह वही पप्पू कनौजिया है, जो सोशल मीडिया पर OBC महासभा का स्वयंभू नेता बनकर जातिवाद की राजनीति करता रहता है। आए दिन फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट कर समाज को बांटने का प्रयास करने वाला यह शख्स अपने ही घर में विश्वासघात कर रहा था।

पत्नी ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से इस व्यक्ति की गतिविधियों को लेकर चिंतित थी, लेकिन इस बार वह अपने रिश्ते को बचाने के बजाय सच्चाई को समाज के सामने लाने का साहस कर बैठी।

सिटी एसपी राजीव पाठक ने दिए जांच के निर्देश

घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी राजीव पाठक ने तत्काल बिछिया थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है, और यदि कोई व्यक्ति महिला सम्मान या सामाजिक मर्यादा को भंग करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

सवालों के घेरे में: क्या जातीय राजनीति के नाम पर ऐसे लोगों को मंच मिलना चाहिए?

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या जातीय संगठनों का नेतृत्व अब चरित्रहीन लोगों के हाथों में चला गया है? समाज को तोड़ने, भड़काने और झूठी नेतागिरी करने वालों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button