February 11, 2026 11:08 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब में बिजली खपतकार दें ध्यान! पावरकॉम कर रहा ये कार्रवाई

जालंधर: पावरकॉम द्वारा बिजली चोरी व बिजली के गलत इस्तेमाल रोकने को लेकर अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जालंधर सर्कल की पांचों डिवीजनों के अन्तर्गत 1280 कनेक्शनों की जांच हुई। इस दौरान बिजली चोरी संबंधी 23 केस पकड़ते हुए 4.81 लाख रुपए जुर्माना किया गया। नॉर्थ जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगर व डिप्टी चीफ गुलशन चुटानी के दिशा निर्देशों पर सभी पांचों डिवीजनों के एक्सियनों द्वारा चैकिंग मुहिम में टीमें भेजी गई। इस दौरान माडल टाऊन डिवीजन के एक्सियन जसपाल सिंह पाल की अध्यक्षता में 328 कनेक्शनों की जांच हुई। इसमें बिजली की सीधी चोरी के 6 केस पकड़ते हुए 2.77 लाख रुपए जबकि कुल 8 केसों में 2.80 लाख रुपए जुर्माना किया गया।

वहीं, फगवाड़ा डिवीन ने 239 कनेक्शनों की, ईस्ट ने 295, वैस्ट ने 221, कैंट ने 197 कनेक्शनों की जांच की। इस मौके बिजली चोरी के कुल 8 केस पकड़े गए जबकि बिजली के गलत इस्तेमाल व घरेलू के कर्मिशयल प्रयोग को लेकर 15 केस पकड़े गए हैं। संबंधित बिजली चोरी के केसों के मामले को लेकर एंट्री थैफ्ट थाने को केस भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि उक्त महिम के तहत बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है और बिजली का गलत ढंग से इस्तेमाल रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 300 यूनिय मुफ्त बिजली केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए दी गई है। उक्त बिजली का कर्मिशयल प्रयोग वर्जित है। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता अपने घरेलू बिजली का प्रयोग दुकान में नहीं कर सकता है। जिस उपभोक्ता के घर में दुकान साथ है उसे अपनी दुकान के लिए अलग से कर्मिशयल कनेक्शन लगवाना पड़ेगा। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में विभिन्न टीमों का गठन करके विशेष चैकिंग जारी रहेगी। यदि ऐसे केस पकड़े गए तो जुर्माना करने के साथ-साथ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button