February 13, 2026 2:33 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

लड़के की खतरनाक वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप, गाड़ी चलाते हुए ही…

लुधियाना: लुधियाना में गत देर रात एक युवक द्वारा कार चलाते हुए दूसरे हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करने की वायरल हुई वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा और सही इस्तेमाल के लिए लाइसेंसी हथियार दिए जाते हैं पर कुछ लोग इनका गलत इस्तेमाल करके आम जनता पर गलत प्रभाव डाल रहे हैं। हाल ही में एक युवक द्वारा देर रात ड्राइव करते हुए दूसरे हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है।

युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। वीडियो में युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालता दिख रहा है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। साइबर सेल और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे अपलोड हो रहे हैं और समय रहते इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें दूसरों को भड़काती हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी सोशल मीडिया की लोकप्रियता के चक्कर में इस तरह की जानलेवा हरकत न कर सके।

Related Articles

Back to top button