March 13, 2026 1:30 pm
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का कहर, 21 जनवरी तक भारी कोहरे और ठंड की चेतावनी; नवांशहर में 0.9°C पहुंचा पारा

पंजाब भर में धुंध का पूरा जोर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिली वहीं कंपकपाने वाली ठंडा का भी जोर जारी रहा। इसी के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई और राष्ट्रपति का जालंधर दौरा भी रद्द हो गया।

भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक यैलो अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक अगले 3-4 दिन धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा व उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आएगी। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं जबकि परिवहन सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

ठंड लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड का जोर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए यैलो अलर्ट के मुताबिक अभी शीत लहर रहेगी और धुंध का प्रभाव देखने को मिलेगा। सुबह तड़कसार आऊटर हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिल्टी 300 मीटर से भी कम हो चुकी है, जिसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को गंतवय तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।

Related Articles

Back to top button