डकैती का प्रयास करते आरोपी गिरफ्तार, NSUI नगर अध्यक्ष ने दिए थे हथियार

जांजगीर चांपा : कोतवाली पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की सक्रियता सीसीटीवी में दर्ज हुई है. जिसमें पुलिस की टीम ने 5 अक्टूबर की रात को पेट्रोलिंग के दौरान जांजगीर केरा मार्ग पर डकैतों को दबोचा. पेंडरी भाठा के पास श्याम सुपर मार्केट है.जहां की गली में बाइक सवार तीन नकाबपोशों पर पुलिस की नजर गई. जब पुलिस ने इन्हें देखा तो ये भागने लगे.जिसके बाद पुलिस की टीम ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ा. आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल और पांच जिन्दा कारतूस, दो लोहे के सब्बल और बाइक बरामद किया है.
पेंडरी भाठा में की डकैती की कोशिश : जांजगीर सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि पेंडरी भाठा के श्याम सुपर मार्केट में देर रात कुछ लोग पहुंचे और शटर का ताला तोड़ कर उठाने का प्रयास किया. जिसे सुनकर संचालक उठ गया और आवाज लगाई. संचालक के जाग जाने के आरोपी चौकन्ना हो गए और गाली गलौच करते हुए वहां से निकल गए.
घटना के बाद रात्रि गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी केरा रोड में जा रही थी. आरोपियों से गस्त पुलिस टीम का आमना सामना हो गया. पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया आरोपियों ने पूछताछ में जितेन्द्र खांडेकर से पिस्टल खरीदना और पांच जिंदा कारतूस उपलब्ध कराना स्वीकार किया- योगिता खापर्डे, सीएसपी
NSUI नगर अध्यक्ष अरेस्ट : पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर, हितेश दिनकर, जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है.पुलिस के हत्थे चढ़े जितेंद्र दिनकर जांजगीर NSUI नगर अध्यक्ष हैं. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र दिनकर से पिस्टल की खरीदी की है और कारतूस भी उपलब्ध कराया है. इस मामले में आर्म्स एक्ट 25 के तहत कार्रवाई की गई है और न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.





